Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इंग्लैंड ने लगातार तीसरा सुपर-8 मैच जीता:न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया; कीवियों की उम्मीदें पाकिस्तान पर टिकीं

    1 day ago

    इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 9वें सुपर-8 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत ने पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। कीवियों ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19.3 ओवर में 6 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया। विल जैक्स प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 18 बॉल पर नाबाद 32 रन की पारी खेली। मैच का स्कोरबोर्ड जैक्स-अहमद की साझेदारी ने अंग्रेजों को जिताया इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने 18 बॉल पर नाबाद 32 रन बनाए। वहीं, रेहान अहमद ने 7 बॉल पर दो छक्के के सहारे नाबाद 19 रन बना डाले। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 16 बॉल पर नाबाद 44 रन की साझेदारी कर डाली। यही साझेदारी गेम चेंजर साबित हुई। इससे पहले सैम करन और टॉम बैंटन ने 5वें विकेट के लिए 35 बॉल पर 42 और हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल ने तीसरे विकेट के लिए 35 बॉल पर 48 रन की साझेदारियां कीं। फिलिप्स ने 39 रन बनाए, न्यूजीलैंड 159/7 टॉस जीतकर बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने पावरप्ले में बिना नुकसान के 54 रन बना लिए थे। लेकिन, टीम ने बीच के ओवर्स में 4 विकेट गंवा दिए। डेथ ओवर्स में भी 3 विकेट आए। ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। जबकि टिम साइफर्ट ने 35 रन का योगदान दिया। आदिल रशीद, विल जैक्स और रेहान अहमद को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट लियम डॉसन को मिला। सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा पाकिस्तान? पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 28 फरवरी को श्रीलंका से जीतना ही होगा। इससे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के 3-3 प्वाइंट्स हो जाएंगे। ऐसे में बात नेट रन रेट पर आएगी। इसलिए उसे श्रीलंका के खिलाफ बड़े मार्जिन से जीत चाहिए… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    Anthropic: ¿la revolución de la inteligencia artificial?
    Next Article
    England vs New Zealand | T20 World Cup 2026 | इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment