Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ईरान-इजराइल जंग के बीच अमेरिकी बाजार 2% गिरा:डाउ जोन्स 47,788 अंक के स्तर पर आया; नैस्डैक 1.95% और SP 500 इंडेक्स 2.02% टूटा

    15 hours ago

    मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल जंग के बीच अमेरिका के बाजार में आज मंगलावर (3 मार्च) को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। डाउ जोन्स 2.28% की गिरवाट के साथ 47,788 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं अमेरिका का टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट1.95% यानी 485 अंक गिरकर 22,305 के स्तर पर और SP 500 इंडेक्स 2.02% यानी 138 अंक गिरकर 6,742 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एशियाई शेयर बाजारों में आज मिला जुला कारोबार रहा कच्चे तेल की कीमत दो दिन में 15% चढ़ी ब्रेंट क्रूड की कीमत आज 5% से ज्यादा चढ़कर 80.14 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। कल इसमें 10% की तेजी आई थी। यानी, दो दिन में ये 15% से ज्यादा चढ़ चुका है। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती हैं। इसका असर ग्लोबल मार्केट पर आगे भी देखने को मिल सकता है। कल सेंसेक्स 1048 अंक गिरकर बंद हुआ अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते भारतीय शेयर बाजार में कल यानी 2 मार्च को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1048 अंक (1.29%) गिरावट के साथ 80,239 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 313 अंकों (1.24%) की गिरावट रही, ये 24,866 के स्तर पर बंद हुआ था।
    Click here to Read More
    Previous Article
    El Mencho: Drug lord buried in golden coffin in Mexico • FRANCE 24 English
    Next Article
    Thousands of Afghans displaced by conflict with Pakistan • FRANCE 24 English

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment