Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ईरान जंग और मिडिल ईस्ट के हालातों पर सर्वदलीय बैठक:राजनाथ सिंह, विदेश सचिव मौजूद, TMC और राहुल गांधी बैठक में शामिल नहीं होंगे

    1 day ago

    ईरान-इजराइल जंग के बीच सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। इस बैठक में मिडिल ईस्ट पर के हालातों और देश में गैस-तेल की उपलब्धता पर चर्चा की जाएगी। विक्रम मिस्री सभी दलों को इस मामले में ब्रीफिंग देंगे। बैठक से पहले ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने बैठक में शामिल ना होने का फैसला लिया है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी बैठक में शामिल नहीं होंगे। राज्यसभा में बोले मोदी- आने वाला वक्त सबसे बड़ी परीक्षा पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात पर मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। टीम इंडिया की तरह काम करना होगा। संसद में बजट सत्र के दूसरे फेज का आज 11वां दिन है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक सत्र को 2 अप्रैल से पहले ही स्थगित किया जा सकता है। इधर केंद्र सरकार महिला आरक्षण कानून में बदलाव के लिए अभी संविधान संशोधन बिल लाने के विचार में नहीं है। लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव फिलहाल आगे नहीं बढ़ेगा। 23 मार्च : पश्चिम-एशिया संकट पर मोदी बोले- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Punjab-Rajasthan Water dispute: पंजाब ने राजस्थान से पानी की रॉयल्टी मांगी | Bhagwant Mann
    Next Article
    पश्चिम एशिया के हालात पर सर्वदलीय बैठक शुरू:टीएमसी का बहिष्कार, विदेश मंत्री जयशंकर सभी दलों के नेताओं को ब्रीफ करेंगे

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment