Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ईरान का इजराइल पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमला:अमेरिकी दूतावास डैमेज; खार्ग आइलैंड पर अमेरिकी हमले के बाद भी ऑयल लोडिंग जारी

    22 hours ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 16वां दिन है। ईरान ने आज इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। रिपोर्ट के मुताबिक मिसाइल के टुकड़े गिरने से उस इमारत को नुकसान पहुंचा है, जहां अमेरिकी डिप्लोमेट काम करते हैं। हमले में पार्किंग एरिया की छत टूट गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में ये नहीं बताया गया कि यह इमारत किस शहर में है। इजराइल में अमेरिका का दूतावास यरुशलम में है और राजधानी तेल अवीव में भी उसका एक बड़ा दफ्तर है। वहीं ईरान के खार्ग आइलैंड पर अमेरिकी हमले के बाद भी तेल टैंकरों में ऑयल लोडिंग का काम जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक वहां 5 टैंकर पहले ही फ्यूल ऑयल भर चुके हैं और 2 टैंकर अभी तेल लोड होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि ये टैंकर किस देश या कंपनी के हैं। ईरान बोला- सुप्रीम लीडर मुजतबा पूरी तरह ठीक ईरान ने कहा है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। इससे पहले ब्रिटिश मीडिया द सन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि मुजतबा 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल हो गए थे। इसके बाद से वे कोमा में हैं और उनका एक पैर भी काटना पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने भी कहा था कि मुजतबा घायल हो गए हैं। हालांकि अराघची ने इन दावों को खारिज कर दिया है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    UP Daroga Bharti Pariksha: कलावा और मंगलसूत्र नहीं उतारे जाएंगे | Prayagraj | UP Police Exam 2026
    Next Article
    ‘Iran is like ballet and opera’: Saturday Night Live drags Timothée Chalamet into its latest Trump parody — watch

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment