Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ईरान के शिराज शहर पर हमले में 20 की मौत:ईरान ने इजराइल-अमेरिका का ड्रोन गिराया; फारस की खाड़ी में 52 फ्रांसीसी जहाज फंसे

    1 day ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज सातवां दिन है। इजराइल और अमेरिका ने आज ईरान के शिराज शहर पर हमला किया। ईरानी मीडिया के मुताबिक इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक यह हमला शहर के जीबाशहर इलाके के रिहायशी क्षेत्र में हुआ, जिसमें कई आम लोग मारे गए। इस हमले में दो मेडिकल कर्मचारियों की भी मौत हो गई। वहीं ईरानी सेना ने लोरेस्तान इलाके में अमेरिका का MQ-9 ड्रोन और इजराइल का Hermes-900 ड्रोन को मार गिराया है। जंग की वजह अंतरराष्ट्रीय व्यापार के रास्ते भी प्रभावित हुए हैं। फ्रांस के परिवहन मंत्री ने कहा कि फारस की खाड़ी में 52 फ्रांसीसी जहाज फंसे हुए हैं और 8 जहाज रेड सी में रुके हुए हैं। अमेरिका ने ईरान के एयरक्राफ्ट हैंगर पर हमले का वीडियो जारी किया… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स ट्रम्प बोले- ईरान मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान को उनके बिना नया सुप्रीम लीडर नहीं चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए नेता के चयन में अमेरिका की भूमिका जरूरी है और बिना अमेरिका की भागीदारी के ऐसा करना वक्त की बर्बादी होगी। एक्सिओस को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि ईरान अगर अमेरिका को शामिल किए बिना नया सुप्रीम लीडर चुनता है तो इसका कोई मतलब नहीं होगा। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है, लेकिन वह इसे स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नया नेता भी पुराने नेतृत्व की नीतियां जारी रखता है तो अमेरिका और ईरान के बीच आने वाले वर्षों में फिर टकराव हो सकता है। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ऐसा नेता चाहता है जो ईरान में शांति और स्थिरता ला सके। भारत ने खामेनेई की मौत पर शोक जताया भारत ने पहली बार ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया है। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास जाकर खामेनेई के निधन पर संवेदना जताई। उन्होंने कंडोलेंस बुक (शोक पुस्तिका) पर हस्ताक्षर कर श्रद्धांजलि दी। खामेनेई के निधन के बाद दुनियाभर के कई देशों से शोक संदेश भेजे जा रहे हैं। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    DMK-Congress seat deal: How did M K Stalin convince Congress to accept 28 seats?
    Next Article
    Rupee gains 2 paise to 91.62 after US allows Indian refiners to buy Russian oil

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment