Search

    Language Settings
    Select Website Language

    ईरान की धमकी-फारस की खाड़ी में बारूदी सुरंगें बिछा देंगे:तटीय इलाकों पर हमला बर्दाश्त नहीं; होर्मुज स्ट्रेट यहीं मौजूद

    4 days ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज 24वां दिन है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके तटीय इलाकों या आइलैंड पर हमला किया गया, तो वो फारस क खाड़ी के समुद्री रास्तों पर बारूदी सुरंगें (माइन) बिछा देगा। ईरान की नेशनल डिफेंस काउंसिल ने कहा कि इस रास्ते से गुजरने के लिए देशों को ईरान के साथ बातचीत करनी होगी। दुनिया की अहम शिपिंग रूट होर्मुज स्ट्रेट यहीं मौजूद है, जहां से दुनिया के 20% तेल का ट्रांसपोर्ट होता है। ट्रम्प ने दो दिन पहले ईरान को धमकी दी थी कि अगर 48 घंटे में होर्मुज रूट नहीं खोला गया तो वो ईरान के पावर प्लांट पर बड़ा हमला करेंगे। इस धमकी की समयसीमा जल्द ही खत्म होने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प प्रशासन ईरान के खार्ग आइलैंड पर भी कब्जा करने के बारे में सोच रहा है। दावा- सीजफायर के लिए ईरान की 3 और शर्तें ईरान ने सीजफायर के लिए 3 नई शर्तें रखीं हैं। ईरान के एक बड़े अधिकारी ने लेबनानी मीडिया अल मयादीन से रविवार को कहा कि उनका देश पहले से तय योजना के हिसाब से काम कर रहा है। ईरान की तीन नई शर्त- जबकि इससे पहले ईरान कहा था कि सीजफायर के लिए भविष्य में दोबारा युद्ध न होने की गारंटी दी जाए, नुकसान का मुआवजा दिया जाए और पूरे क्षेत्र में चल रहे युद्ध खत्म किए जाएं। ईरानी अधिकारी का कहना है कि उनका देश तब तक कार्रवाई जारी रखेगा, जब तक दुश्मनों को सबक नहीं सिखा देता। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Trump's 48-Hour Hormuz Deadline. 3 Options, And India's Energy Shock Brace
    Next Article
    Dhurandhar 2 Leaked Online In HD: That Free Link Could Turn Into A Rs 3 Lakh Mistake

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment