Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ईशान के शॉट पर तिलक को गेंद लगी:दोनों प्लेयर्स ने 1-1 कैच भी छोड़े, अभिषेक का टूर्नामेंट में दूसरा डक; टॉप मोमेंट्स

    17 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को लगातार तीसरा मैच हराकर सुपर-8 में जगह बना ली। रविवार को कोलंबो में भारत ने 175 रन बनाए, पाकिस्तान 114 रन ही बना सका। प्लेयर ऑफ द मैच ईशान किशन ने 77 रन बनाए। उनका एक शॉट सीधे नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े तिलक वर्मा का लगा। दोनों खिलाड़ियों ने 1-1 कैच छोड़ा। वहीं अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार खाता नहीं खोल सके। IND vs PAK टॉप मोमेंट्स... 1. ईशान के शॉट पर तिलक को गेंद लगी भारतीय बैटिंग के चौथे ओवर में ईशान किशन के शॉट पर तिलक वर्मा को गेंद लग गई। ओवर की पांचवीं गेंद सईम अयूब ने गुड लेंथ पर फेंकी। ईशान ने बैकफुट पर लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला। नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े तिलक खुद को संभाल नहीं सके और गेंद सीधे उनके पैड्स पर लग गई। 2. अभिषेक का लगातार दूसरा डक टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। अमेरिका के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्हें अली खान ने कैच करा दिया। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ सलमान अली आगा ने उन्हें मिड ऑन पर कैच कराया। दोनों ही मुकाबलों में वे खाता नहीं खोल सके। वहीं नामीबिया के खिलाफ बीमारी के कारण वे प्लेइंग-11 से बाहर रहे। 3. उस्मान तारिक की पहली गेंद पर सूर्या का चौका 11वें ओवर में उस्मान तारिक पहला ओवर फेंकने आए। उनकी पहली ही गेंद पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिडविकेट पर चौका जड़ा। मैच से पहले तारिक के बॉलिंग एक्शन और उनके स्पिन के खतरे को लेकर काफी चर्चा हुई थी। हालांकि, तारिक ने 4 ओवर में 24 ही रन दिए और कप्तान सूर्यकुमार यादव का विकेट भी ले लिया। 4. तिलक वर्मा ने कैच छोड़ा 15वें ओवर में तिलक वर्मा ने अपनी ही गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी का कैच छोड़ दिया। ओवर की चौथी बॉल तिलक ने गुड लेंथ पर ऑफ स्पिन फेंकी। शाहीन ने सामने की ओर शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। तिलक बॉलिंग के बाद कैच लेने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन गेंद नहीं पकड़ सके। जीवनदान के वक्त शाहीन 5 रन के स्कोर पर थे, उन्होंने 23 रन बनाए। 5. कुलदीप और ईशान ने शाहीन को जीवनदान दिया 18वें ओवर में ईशान किशन और कुलदीप यादव ने भी शाहीन शाह अफरीदी का कैच छोड़ दिए। ओवर की पहली बॉल हार्दिक पंड्या ने शॉर्ट पिच फेंकी। गेंद शाहीन के बैट से लगकर विकेटकीपर ईशान की ओर गई, लेकिन वे कैच पूरा नहीं कर सके। ओवर की दूसरी बॉल हार्दिक ने फिर एक बार शॉर्ट पिच फेंकी। शाहीन ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला, गेंद हवा में खड़ी हो गई। कुलदीप कैच पकड़ने के लिए गए, लेकिन गेंद उनके हाथ से छूटकर बाउंड्री के बाहर 6 रन के लिए चली गई। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार:ईशान की 27 बॉल पर फिफ्टी, अभिषेक चौथी बार शून्य पर आउट; रिकॉर्ड्स भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। यह टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की पाकिस्तान पर अब तक की सबसे बड़ी जीत है। साथ ही टूर्नामेंट के इतिहास में यह पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी हार भी रही। पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    Planetary alignments at India AI summit signal debate and change - here’s how each zodiac sign feel about AI impact summit
    Next Article
    'Concerns wrong': Why Nasscom president is not worried about AI taking tech jobs

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment