Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इंजीनियर को जेसीबी से कुचलने की कोशिश, VIDEO:ऐन वक्त पर पीछे हटा तो बची जान, इंदौर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की साइट पर विवाद

    11 hours ago

    इंदौर में इंजीनियर पर जेसीबी मशीन चढ़ाने की कोशिश की गई। इंजीनियर ने ऐन वक्त पर पीछे हटकर अपनी जान बचाई। घटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की एरोड्रम साइट पर मंगलवार की है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले टक्कर मारने, फिर पंजे से कुचलने की कोशिश वीडियो में दिख रहा है कि मेट्रो साइट पर जेसीबी ड्राइवर और इंजीनियर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही है। इसी दौरान ड्राइवर जेसीबी आगे बढ़ाता है और इसका पंजा इंजीनियर की ओर मोड़ देता है। इंजीनियर बचने के लिए नीचे गिर जाता है। ड्राइवर फिर पंजा गिराकर इंजीनियर को उसके नीचे दबाने की कोशिश करता है। इंजीनियर पीछे हटकर अपनी जान बचाता है। इसके बाद जेसीबी के नीचे से निकलकर भागता है। ड्राइवर एक बार फिर जेसीबी उसकी तरफ बढ़ाता है। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों के रोकने पर जेसीबी को रोक लेता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच साइट पर काम करने को लेकर विवाद हुआ था। थाने में शिकायत नहीं की, जांच कर रही पुलिस इंजीनियर ने जेसीबी ड्राइवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत नहीं की है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा- वायरल वीडियो के आधार पर मामले में संज्ञान लिया गया है। पीड़ित इंजीनियर की भी तलाश की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप, 15 ओवर में ऑस्ट्रेलिया 129/4:रैनशॉ-स्टोयनिस नाबाद, मैक्सवेल 9 रन बनाकर आउट, आयरलैंड के हैरी टेक्टर को विकेट
    Next Article
    Sculptural history happens at IAF 2026

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment