Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इजराइली एयरस्ट्राइक में ईरान के इंटेलिजेंस मंत्री की मौत:राष्ट्रपति पजशकियान ने पुष्टि की; ईरान की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर भी हमला

    1 day ago

    इजराइल की एयरस्ट्राइक में ईरान के इंटेलिजेंस मंत्री इस्माइल खातिब की मौत हो गई है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने इसे कायराना हत्या बताया। पजशकियान ने कहा कि यह हमला ईरान के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने की साजिश का हिस्सा है। इससे पहले इजराइल ने ईरान के सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और बसीज कमांडर गुलामरेजा सुल्तानी को निशाना बनाया था, जिसमें दोनों अधिकारियों की मौत हो गई। इसी बीच, इजराइल ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर भी बड़ा हमला किया है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक अमेरिका और इजराइल ने दक्षिणी ईरान में साउथ पार्स गैस फील्ड और असालुयेह शहर की तेल-गैस सुविधाओं पर एयरस्ट्राइक की है। इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों में बड़े हमलों की चेतावनी दी है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने लोगों से सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और कतर के प्रमुख तेल और गैस ठिकानों से दूर रहने को कहा है। वहीं कतर ने ईरान के गैस फील्ड पर हमले की निंदा की है। भारतीय जहाज 'जग लाडकी' गुजरात पहुंचा भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर 'जग लाडकी' गुजरात के मुंद्रा स्थित अडाणी पोर्ट्स पर पहुंच गया है। यह UAE के फुजैराह पोर्ट से होर्मुज स्ट्रेट पार करते हुए आया है। इसपर 80,886 मीट्रिक टन(लगभग 5.8–6 लाख बैरल) कच्चा तेल लदा है। भारत में हर रोज लगभग 5.5–5.6 मिलियन बैरल (करीब 90 करोड़ लीटर) तेल की खपत होती है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    After Brief Downtime, X Services Return For India Users
    Next Article
    Soler i Lecha: Foreign policy of Pedro Sánchez 'widely supported by the Spanish population'

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment