Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इजराइल-ईरान जंग, पाकिस्तानी संसद में खामेनेई को श्रद्धांजलि:मोदी ने बहरीन किंग-सऊदी प्रिंस से बात की; ओमान में भारतीय की मौत

    2 days ago

    इजराइल-ईरान जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के किंग और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से फोन पर बात की। पीएम ने दोनों देश के नेताओं से भारतीय समुदाय को लोगों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने और पाकिस्तानी संसद के अन्य सदस्यों ने अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। उधर, ओमान की खाड़ी में सोमवार को एक तेल टैंकर पर बम से लैस ड्रोन बोट से हमला किया गया, जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। इससे पहले आज दिल्ली में पीएम मोदी ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात के बाद कहा- पश्चिम एशिया में हालात चिंताजनक हैं। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं, भारत ने बहरीन में वीजा-पासपोर्ट सर्विस भी बंद कर दी हैं। मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए और अबू धाबी के BAPS हिंदू मंदिर को 9 मार्च तक विजिटर्स के लिए बंद किया गया है। खामेनेई की मौत पर भारत में प्रदर्शन इधर, जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन हुए। श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस भी छोड़ी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। शोपियां, बारामूला, बांदीपोरा में लोगों ने बाजार बंद रखा। PoK में हिंसक प्रदर्शन-विरोध भारत के अलावा पाकिस्तान में भी खामेनेई की मौत के विरोध में हंगामा जारी है। आज सुबह पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर (PoK) में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है। गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने यूनाइटेड नेशंस के ऑफिस में आग लगाई। वहीं, स्कर्दू में एसपी ऑफिस और कई सरकारी इमारतों को जला दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों की ओर से की गई फायरिंग में 7 प्रदर्शनकारी मारे गए, 12 से ज्यादा घायल हैं। इससे पहले रविवार को पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में खामेनेई की मौत के विरोध में हंगामा हुआ था। घुसपैठ करने वाले प्रदर्शनकारियों पर दूतावास के अंदर से गोलियां चलाई गई थीं। अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। 10 से ज्यादा घायल हैं। देश-दुनिया में प्रदर्शन की 5 तस्वीरें… भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल वहीं, बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली एयरपोर्ट पर 87 फ्लाइट कैंसिल रहीं। दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं। ईरान में 10 हजार भारतीय ईरान में करीब 10 हजार भारतीय नागरिक रहते हैं, पढ़ते और काम करते हैं। जबकि 40,000 से ज्यादा इजराइल में रहते हैं। गल्फ और वेस्ट एशिया में करीब 90 लाख भारतीय हैं। मिडिल ईस्ट देशों में भारतीय दूतावासों ने जारी की एडवाइजरी कुवैत में भारतीय एम्बेसडर, एम्बेसडर परमिता त्रिपाठी ने कुवैत में भारतीय समुदाय के लगभग 100 जाने-माने सदस्यों और भारतीय एसोसिएशन के प्रमुखों के साथ एक वर्चुअल बातचीत की। इनमें कुवैत, ऑस्ट्रिया, ओमान, लेबनान के भारतीय दूतावासों ने वहां फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन के बाद सुरक्षा कड़ी ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताने के लिए हुए विरोध प्रदर्शनों और सभाओं के बाद नेशनल कैपिटल के कई हिस्सों में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। सावधानी के तौर पर सेंसिटिव इलाकों, खासकर डिप्लोमैटिक मिशनों और शिया आबादी वाले इलाकों में और पुलिस तैनात की गई है। ईरान-इजराइल जंग और विश्व पर इसके असर की पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Pakistani connection of Texas Medical Board members on radar: Dual role, advising foreign students
    Next Article
    Replay: US secretary of war addresses strikes in Iran and FRANCE 24's analysis • FRANCE 24 English

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment