Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इजराइल-ईरान जंग से दक्षिण कोरिया का बाजार 7% टूटा:जापान का निक्केई 3% गिरा, भारतीय बाजार बंद; कच्चा तेल दो दिन में 13% चढ़ा

    15 hours ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच आज यानी 3 मार्च को एशियाई शेयर बाजारों में मिला जुला कारोबार है। वहीं होली पर आज भारतीय शेयर बाजार बंद हैं। कच्चा तेल दो दिन में 13% चढ़ा ब्रेंट क्रूड की कीमत आज 3% से ज्यादा चढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। कल इसमें 10% की तेजी आई थी। यानी, दो दिन में ये 13% से ज्यादा चढ़ चुका है। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है। अन्य शहरों में भी इसी तरह कीमतें बढ़ सकती है। अमेरिकी बाजार में 2 मार्च को मिला-जुला कारोबार कल सेंसेक्स 1048 अंक गिरकर बंद हुआ अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते भारतीय शेयर बाजार में कल यानी 2 मार्च को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1048 अंक (1.29%) गिरावट के साथ 80,239 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 313 अंकों (1.24%) की गिरावट रही, ये 24,866 के स्तर पर आ गया। विदेशी निवेशकों ने 2 मार्च को 3,295 करोड़ रुपए के शेयर बेचे पाकिस्तान शेयर बाजार 9.8% टूटा पाकिस्तान के शेयर बाजार में 2 मार्च को बड़ी गिरावट रही। KSE-30 इंडेक्स 4,996 अंक (9.73%) गिरकर 46,326 पर बंद हुआ। इससे पहले भारी बिकवाली के चलते मार्केट में 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी यानी लोअर सर्किट लग गया था। ---------------------------------------------------------------------- बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें भारत फिर बढ़ाएगा रूस से कच्चे तेल की खरीद, 95 लाख बैरल तेल पर नजर मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल के बीच जंग और तेल की सप्लाई चैन प्रभावित होने के बाद भारत ने एक बार फिर रूस की ओर रुख किया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाने का प्लान बना रहा है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read More
    Previous Article
    पीवी सिंधु सुरक्षित भारत लौटीं:ईरान के हमले के दौरान दुबई में फंसी थीं, ऑल इंग्लैंड ओपन खेलने बर्मिंघम जा रही थीं
    Next Article
    यूएई में फंसी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता सुरक्षित भारत लौटीं:कहा- हालात मुश्किल थे, भगवान की कृपा से हम सेफ रहे

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment