Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इजराइल-ईरान जंग, श्रीनगर लगातार दूसरे दिन बंद:कंटीले तारों से गलियां-सड़कें ब्लॉक, मोदी की 5 प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से चर्चा; UAE से 4 फ्लाइट भारत पहुंचीं

    10 hours ago

    इजराइल-ईरान जंग का आज चौथा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध भारत का शिया समुदाय लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर आज लगातार दूसरे दिन बंद है। सोमवार को यहां प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगाया किया था। सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़कर भीड़ को खदेड़ा था। कुछ लोगों को गिरफ्तारी भी की गई। महिलाओं ने भी प्रदर्शन किया था। इधर, सोमवार देर रात UAE से 4 फ्लाइट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु पहुंचीं। अबू धाबी में फंसे भारतीयों ने देश लौटकर राहत की सांस की। एक यात्री ने बताया अबू धाबी में हमारे होटल के पास ही धमाके हुए। भारत सरकार ने सभी राज्यों को भड़काऊ भाषणों के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया। इं​डिगो एयरलाइन आज सऊदी अरब के जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के ​लिए 10 स्पेशल फ्लाइट उड़ाएगी। वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए उड़ान शुरू कर रही है। इस बीच, अबू धाबी की एतिहाद, दुबई की एमीरात और फ्लाईदुबई ने चुनिंदा उड़ानें शुरू की हैं। अबू धाबी एयरपोर्ट से एतिहाद की 15 उड़ानें इस्लामाबाद, पेरिस, एम्सटर्डम, मुंबई, का​हिरा, लंदन के लिए रवाना हुईं। अबू धाबी से भारत लौटे लोग, 5 फोटो पीएम मोदी की 48 घंटे में 5 प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से हालात पर चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा को लेकर पिछले 48 घंटों में खाड़ी देशों के कई प्रमुखों से बात की। सबसे पहले उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। हवाई हमलों और भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर चर्चा की। इनके अलावा बहरीन के किंग हमाद ​बिन अल खलीफा, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद ​बिन सलमान और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला बिन अल-हुसैन से फोन पर बात की। पीएम ने इन सभी देशों के नेताओं से कठिन घड़ी में साथ देने की बात कही। कश्मीर में सबसे ज्यादा प्रदर्शन, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन हुए। श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस भी छोड़ी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। शोपियां, बारामूला, बांदीपोरा में लोगों ने बाजार बंद रखा। खामेनेई की मौत पर कश्मीर में सबसे ज्यादा प्रदर्शन, 5 तस्वीरें… इजराइल-ईरान जंग का देश-दुनिया पर असर जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Still stranded in India! Middle East airspace closure disrupts Zimbabwe's post-T20 World Cup travel
    Next Article
    वानखेड़े स्टेडियम में 71% टी-20 जीता भारत:इंग्लैंड यहां 97 पर सिमट चुका; मुंबई में एक ही वर्ल्डकप सेमीफाइनल जीत सकी टीम इंडिया

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment