Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इजराइल-ईरान जंग; दुबई में बुर्ज खलीफा के पास हमला:सभी एयरपोर्ट बंद; भारत से मिडिल ईस्ट जाने वालीं सभी फ्लाइट कैंसिल

    18 hours ago

    ईरान पर इजराइल और अमेरिका की स्ट्राइक के बीच दुबई की मशहूर और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ। इससे पहले बिल्डिंग को खाली करा दिया गया था। यहां धमाकों की आवाज सुनी गई थी। हमले के बाद दुबई के सभी एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया है। यहां से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई हैं। एअर इंडिया और इंडिगो ने हमले के बाद मिडल ईस्ट अपने फ्लाइट ऑपरेशंस को भी रोक दिया है। इसी के साथ एअर इंडिया ने इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए +91 1169329333, +911169329999 नंबर भी जारी किए हैं। एयरस्पेस बंद होने के चलते एअर इंडिया ने अपनी दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट मुंबई डायवर्ट कर दी। वहीं, इंडिगो की तिरुचिरापल्ली-दुबई फ्लाइट वापस लौट आई हैं। वहीं, डायरक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयरलाइंस को 2 मार्च तक ईरान, सऊदी अरब, UAE समेत 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह दी। इनमें ईरान, इजराइल, लेबनान, UAE, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक, जॉर्डन, कुवैत और कतर शामिल हैं। पैसेंजर्स के लिए एडवाइजरी जारी दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन पर अगले नोटिस तक रोक दिए गए हैं। पैसेंजर्स को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट न जाएं और लेटेस्ट फ्लाइट शेड्यूल अपडेट के लिए सीधे अपनी एयरलाइंस से पता करें। UAE, कतर, बहरीन और कुवैत ने कुछ समय के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया था, जिससे एयरलाइंस को सावधानी के तौर पर सर्विस कैंसिल, रीरूट या सस्पेंड करनी पड़ीं। एअर इंडिया बोला- हम नजर रख रहे हैं एअर इंडिया ने कहा कि हम अपने फ्लाइट ऑपरेशन के लिए सुरक्षा माहौल का आकलन करते रहेंगे और जरूरत के हिसाब से ऑपरेशन को पहले से एडजस्ट करेंगे। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बोइंग 777 एयरक्राफ्ट से ऑपरेट की गई यह फ्लाइट पांच घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रही और एयरलाइन ने सऊदी अरब के एयरस्पेस में आने पर वापस लौटने का फैसला किया। एयर इंडिया ने भी इस अचानक हुई स्थिति की वजह से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया। इस बीच, इंडिगो ने कहा कि वह ईरान और उसके एयरस्पेस से जुड़े रीजनल अपडेट्स पर करीब से नजर रख रहा है। जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: 85 Students Die In Strike On Girls' School By US-Israel, Says Iran
    Next Article
    PAK vs SL, T20 WC: Abrar Ahmed strikes twice as Pakistan look to stop Sri Lanka inside 147

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment