Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इजराइल-ईरान जंग; दुबई में बुर्ज खलीफा खाली कराया गया:सभी एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया की दुबई और इंडिगो की इजराइल जा रही फ्लाइट लौटीं

    16 hours ago

    ईरान पर ईजराइन और अमेरिका की स्ट्राइक के बीच दुबई की मशहूर और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को धमाकों की आवाज के बाद खाली करा दिया गया। कई एयरस्पेस बंद होने से एअर इंडिया ने शनिवार को अपनी दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट मुंबई डायवर्ट कर दी। वहीं, तिरुचिरापल्ली- दुबई फ्लाइट वापस लौट आई है। एअर इंडिया और इंडिगो ने हमले के बाद मिडल ईस्ट अपने फ्लाइट ऑपरेशंस को भी रोक दिया है। इसी के साथ एअर इंडिया ने इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए +91 1169329333, +911169329999 नंबर भी जारी किए हैं। वहीं, डायरक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन(DGCA) ने एयरलाइंस को 2 मार्च तक ईरान, सऊदी अरब, UAE समेत 11 देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह दी। इनमें ईरान, इजराइल, लेबनान, UAE, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक, जॉर्डन, कुवैत और कतर शामिल हैं। दरअसल, इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया है। भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह तेहरान समेत कई शहरों में धमाके सुने गए हैं और हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं। ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने पलटवार करते हुए करीब 400 मिसाइलें दागी हैं। एयर इंडिया बोला- हम नजर रख रहे हैं एयर इंडिया ने कहा कि हम अपने फ्लाइट ऑपरेशन के लिए सुरक्षा माहौल का आकलन करते रहेंगे और जरूरत के हिसाब से ऑपरेशन को पहले से एडजस्ट करेंगे। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बोइंग 777 एयरक्राफ्ट से ऑपरेट की गई यह फ्लाइट पांच घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रही और एयरलाइन ने सऊदी अरब के एयरस्पेस में आने पर वापस लौटने का फैसला किया। एयर इंडिया ने भी इस अचानक हुई स्थिति की वजह से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया। इस बीच, इंडिगो ने कहा कि वह ईरान और उसके एयरस्पेस से जुड़े रीजनल अपडेट्स पर करीब से नजर रख रहा है। इन एयरपोर्ट्स से भी फ्लाइंट्स कैंसिल… भारत ने ईरान और इजराइल में अपने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन के ऐलान के बाद भारत ने शनिवार को ईरान और इजराइल में अपने नागरिकों को बहुत सावधानी बरतने और चौकन्ना रहने की सलाह दी। ईरान में भारतीय एंबेसी ने एक एडवाइजरी में उस देश में भारतीय नागरिकों से गैर-जरूरी मूवमेंट से बचने और घर के अंदर रहने की अपील की। जनवरी में ऑफिशियल डेटा के मुताबिक, ईरान में स्टूडेंट्स समेत 10,000 से ज्यादा भारतीय रह रहे है। वहीं, इजराइल में 41,000 से ज्यादा भारतीय रहते हैं। एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिकों को तय शेल्टर के पास रहना चाहिए और अपने रहने या काम करने के इलाके में सबसे पास की सुरक्षित जगहों के बारे में पता होना चाहिए। --------- ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका-इजराइल का ईरान के कई शहरों पर हमला:ईरान का जवाबी अटैक- इजराइल पर 400 मिसाइलें दागीं, कतर-बहरीन-UAE में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला इजराइल ने शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया। इसके जवाब में ईरान ने भी इजराइल पर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने पलटवार करते हुए करीब 400 मिलाइलें दागी हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Aquarius, Weekly Horoscope, March 01 to March 07, 2026: Financial windfalls and recognition expected
    Next Article
    Sahibzada and Fakhar run riot; break these batting records at Pallekele

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment