Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इजराइल-ईरान जंग; दुबई से एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली आई:श्रीनगर में कंटीले तारों से सड़कें-गलियां ब्लॉक; दिल्ली में 80 इंटरनेशनल उड़ानें कैंसिल

    14 hours ago

    इजराइल-ईरान जंग का आज चौथा दिन है। आज भी दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल हैं। इसी बीच सोमवार देर रात दुबई से एअर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट वहां फंसे यात्रियों को लेकर दिल्ली लैंड हुई। दुबई में फंसी भारतीय शटलर पीवी सिंधु भी लौटी हैं। इसके अलावा सोमवार देर रात UAE से 4 फ्लाइट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु पहुंचीं। अबू धाबी में फंसे भारतीयों ने देश लौटकर राहत की सांस की। एक यात्री ने बताया अबू धाबी में हमारे होटल के पास ही धमाके हुए।इं​डिगो सऊदी अरब के जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के ​लिए 10 स्पेशल फ्लाइट उड़ाएगी। वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए उड़ान शुरू कर रही है। इस बीच, अबू धाबी की एतिहाद, दुबई की एमीरात और फ्लाईदुबई ने चुनिंदा उड़ानें शुरू की हैं। अबू धाबी एयरपोर्ट से एतिहाद की 15 उड़ानें इस्लामाबाद, पेरिस, एम्सटर्डम, मुंबई, का​हिरा, लंदन के लिए रवाना हुईं। भारत में ईरान सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध जारी है। शिया समुदाय लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर आज लगातार दूसरे दिन बंद है। भारत सरकार ने सभी राज्यों को भड़काऊ भाषणों के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा को लेकर पिछले 48 घंटों में खाड़ी देशों के कई प्रमुखों से बात की। सबसे पहले उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। अबू धाबी से भारत लौटे लोग, 5 फोटो इजराइल-ईरान जंग का देश-दुनिया पर असर जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Indian Airlines Gear Up To Start Middle East Operations Amid Iran Crisis
    Next Article
    Hacked Traffic Cameras, Mobile Phone Networks: How Khamenei Was Tracked, Killed

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment