Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    IND-PAK मैच के बाद सचिन ने टीम-ईशान की तारीफ की:लिखा-किशन की दमदार, अमित शाह ने कहा- नतीजा हमेशा एक जैसा

    9 hours ago

    भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में रविवार को पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। इसमें ओवर ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत की पाकिस्तान पर जीत और ईशान की पारी पर हम क्रिकेटर्स और सेलिब्रिटी के सोशल मीडिया के रिएक्शन जानेंगे… भारत ने धूम मचा दी- सचिन सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, पावरप्ले ही वो दौर रहा जहां भारत ने मुकाबले को पूरी तरह अपने कब्जे में कर लिया। पहली पारी में ईशान किशन की दमदार बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, जबकि दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों की सटीक और अनुशासित गेंदबाजी ने मैच पर शिकंजा कस दिया। शुरुआत से ही टीम ड्राइविंग सीट पर नजर आई और अंत तक दबदबा बनाए रखा। भारत ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में पूरी तरह धूम मचा दी। शानदार जीत के लिए ढेरों बधाई- अमित शाह टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया। फॉर्मेट बदलते हैं, मैदान बदलते हैं, तारीखें बदलती हैं, लेकिन भारत-पाकिस्तान मुकाबले का नतीजा अक्सर एक जैसा ही रहता है। एक बार फिर भारतीय टीम ने दबाव के मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। पूरी टीम को इस शानदार जीत के लिए ढेरों बधाई। भारत का हर डिपार्टमेंट में बेहतर प्रदर्शन- सहवाग वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ईशान किशन ने सच में धुरंधर बल्लेबाज की तरह खेल दिखाया। उनकी पारी ने मैच का रुख ही बदल दिया। भारत के सामने पाकिस्तान की टीम काफी दबाव में नजर आई और टी-20 क्रिकेट के तेज अंदाज के मुकाबले उनका खेल थोड़ा पुराना और धीमा लगा। नतीजा यह रहा कि उन्हें एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने हर डिपार्टमेंट में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूरी तरह दबदबा बनाए रखा और मुकाबला अपने नाम किया। महाशिवरात्रि पर महाविजय- CM योगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के तुरंत बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, महाशिवरात्रि पर महाविजय की देश वासियों को हार्दिक बधाई। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन। जय हिन्द।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Your valentine: After the week of love
    Next Article
    Farhan to portray Don after Ranveer's exit from 'Don 3'?

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment