Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इराक में अमेरिकी एयरफोर्स का रिफ्यूलिंग विमान क्रैश:4 क्रू मेंबर्स की मौत, 2 लापता; जंग में अब तक 11 अमेरिकी सैनिक मारे गए

    2 days ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 14वां दिन है। पश्चिमी इराक में अमेरिकी एयरफोर्स का KC-135 स्ट्रैटोटैंकर रिफ्यूलिंग विमान गुरुवार को क्रैश हो गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक विमान में सवार 6 क्रू मेंबर्स में से 4 की मौत हो गई है, जबकि 2 अभी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। अधिकारियों के मुताबिक यह विमान एक ऑपरेशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उस समय मिशन में दूसरा अमेरिकी टैंकर विमान भी शामिल था। हालांकि दूसरा विमान सुरक्षित रहा। अमेरिकी सेना ने साफ किया है कि यह हादसा किसी दुश्मन के हमले या फ्रेंडली फायर की वजह से नहीं हुआ। हादसे के बाद ईरान युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इससे पहले 1 मार्च को कुवैत के शुआइबा पोर्ट पर हुए हमले में 6 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे, जबकि इस महीने सऊदी अरब में हुए हमले में घायल एक सैनिक की बाद में मौत हो गई थी। दावा- ईरान के नए सुप्रीम लीडर का पैर काटना पड़ा कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में हैं। ब्रिटिश मीडिया द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल होने के बाद उन्हें तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। रिपोर्ट के मुताबिक हमले में चोट इतनी गहरी थी कि उनका एक पैर काटना पड़ा और लिवर को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। अस्पताल के एक हिस्से को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां भारी सुरक्षा तैनात है। मुजतबा खामेनेई को उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद 9 मार्च को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था। अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    कुलदीप यादव की हल्दी में युजवेंद्र चहल का डांस, VIDEO:शाम को संगीत और कॉकटेल पार्टी; सूर्यकुमार-रोहित शामिल हो सकते हैं
    Next Article
    Silver Prices Remain Under Pressure (March 13), Check 1 Gram And 1 Kg Rates In Major Cities Across India

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment