Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इराक में अमेरिकी मिलिट्री प्लेन क्रैश:इराकी विद्रोही गुट ने गिराने की जिम्मेदारी ली; ईरान जंग में चौथा अमेरिकी विमान तबाह

    7 hours ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का 14वां दिन है। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में हैं। ब्रिटिश मीडिया द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल होने के बाद उन्हें तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। रिपोर्ट के मुताबिक हमले में चोट इतनी गहरी थी कि उनका एक पैर काटना पड़ा और लिवर को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। अस्पताल के एक हिस्से को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां भारी सुरक्षा तैनात है। मुजतबा खामेनेई को उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद 9 मार्च को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था। अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हुई थी। इजराइली सेना ने पूछा- ‘कहां हैं मुजतबा खामेनेई?’ इजराइली सेना ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को लेकर सवाल उठाया है। IDF ने X पर एक पोस्ट में पूछा, "मुजतबा कहां हैं? वह लोगों से ‘बात’ कर रहे हैं, लेकिन उनका चेहरा क्यों नहीं दिख रहा? वह क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं?" इजराइली सेना ने आगे कहा कि ईरान के लोगों को अपने नेता से यह जवाब मिलना चाहिए कि देश को मौजूदा हालात में क्यों पहुंचाया गया। यह बयान ऐसे समय आया है जब मुजतबा खामेनेई का पहला संदेश ईरानी सरकारी मीडिया पर न्यूज एंकर ने पढ़कर सुनाया था और वह खुद कैमरे पर दिखाई नहीं दिए। कल मुजतबा ने पहला लिखित बयान जारी किया मुजतबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद गुरुवार को अपना पहला लिखित बयान जारी किया। इसमें उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि वह मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को बंद कर दे, नहीं तो उन पर हमले जारी रहेंगे। मुजतबा ने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी दी है कि उन्हें ईरान पर किए गए हमलों की ‘भरपाई’ करनी होगी। ईरान के सरकारी टीवी पर पढ़कर सुनाए गए संदेश में खामेनेई ने कहा कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता भी नहीं खोला जाएगा। ईरान अपने सभी शहीदों के खून का बदला लेने की लड़ाई जारी रखेगा इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Pentagon to Congress: In first 6 days of war, US spent over $11.3 billion
    Next Article
    Trump Removes Sanctions on Russia to Help Oil Flow Amid Iran Conflict

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment