Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    Iran Protests: खामेनेई के खिलाफ सड़कों पर उतरी Gen Z, क्या US Military करेगी ईरान पर बड़ा हमला?

    8 hours ago

    ईरान (Iran) में इस वक्त हालात बेहद गंभीर हैं। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम (Nuclear Program) को लेकर सख्त चेतावनी दी है और मिडिल ईस्ट में अपने एयरक्राफ्ट कैरियर (US Military Aircraft Carriers) तैनात कर दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ बाहरी हमले के इस खौफ के बीच ईरान की जनता और खासकर युवा पीढ़ी (Gen Z Students) अपनी ही सरकार और सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei) के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है। तेहरान की शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (Sharif University of Technology) में छात्रों ने 'तानाशाह मुर्दाबाद' के नारे लगाए और सरकार समर्थकों के साथ उनकी हिंसक झड़पें भी हुईं। यह गुस्सा पिछले महीने हुए उस क्रैकडाउन का है जिसमें मानवाधिकार संगठनों (HRANA) के मुताबिक 7000 से ज्यादा लोगों को मार दिया गया था। आर्थिक तंगी से शुरू हुआ यह बवाल अब एक बड़ी बगावत (Iran Protests) में बदल चुका है। इस वीडियो में NDTV India के सिद्धार्थ प्रकाश से आसान भाषा में समझिए कि कैसे अमेरिका (USA) के दबाव और अंदरूनी बगावत के बीच फंसी ईरान की सत्ता अब एक बड़े खतरे का सामना कर रही है। क्या न्यूक्लियर डील (Nuclear Deal) हो पाएगी या ईरान में सत्ता पलट जाएगी? पूरा विश्लेषण देखें। 
    Click here to Read More
    Previous Article
    Explained: Four Years On, Why Russia-Ukraine War Shows No Sign Of Ending
    Next Article
    तेजस विमान का ब्रेक फेल, रनवे से आगे निकला:लैंडिंग के दौरान हादसा, पायलट सुरक्षित; सेना ने सभी 30 विमान ग्राउंड किए

    Related LatestVideos Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment