Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान आग, 7 की मौत:3 झुलसे; शॉर्ट सर्किट से हादसा, घर में रखे 4 सिलेंडर फटे

    10 hours ago

    इंदौर के बंगाली चौराहे के पास एक कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया। एक मकान में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट ने आग लग गई, जिसमें जलकर 7 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार ने आग पकड़ ली। यह आग तेजी से घर की ओर फैली और वहां रखे 15 गैस सिलेंडरों तक पहुंच गई। आग लगते ही घर में रखे सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया। देखते ही देखते 4 गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुगलिया परिवार के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसके कारण कई रिश्तेदार भी घर पर रुके हुए थे। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से जुड़े फोटो… घर में रखे केमिकल में भी आग लगी इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया, 'शुरुआती जांच के अनुसार, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज की जा रही थी और उसका चार्जिंग पॉइंट फट गया। इसके बाद आग गाड़ी से घर तक फैल गई। घर के अंदर 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर रखे थे, जिनमें से कुछ फट गए। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों को लिया गया है। यह घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का कारोबार करते थे। घर में कुछ ऐसे केमिकल भी रखे थे जो ज्वलनशील हैं।' हादसे में इनकी मौत हुई ये 3 लोग घायल हुए बिजली सप्लाई बंद हुई, घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं खुले पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, तिलक नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिली। तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया। फायर टीम ने पहुंचकर लगातार आग बुझाने का प्रयास किया। तीन मंजिला मकान है जहां मनोज सेठिया का परिवार रहता था। प्रारंभिक कार्रवाई में तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, घर के बाहर चार्ज हो रहे एक इलेक्ट्रिक वाहन के चार्जिंग पॉइंट पर विस्फोट हुआ, जिससे आग लगी। आग पहले वाहन में फैली और फिर धीरे-धीरे घर के अंदर पहुंच गई। जांच में यह भी सामने आया है कि घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे हुए थे। आग लगने के दौरान जब बिजली सप्लाई बंद हुई तो ये लॉक खुल नहीं पाए, जिससे अंदर फंसे लोगों को निकालने में कठिनाई हुई। दरवाजों को तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। संभावना है कि घर के अंदर रखे गैस सिलेंडरों में भी आग के कारण विस्फोट हुआ, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
    Click here to Read More
    Previous Article
    'We did a good job': Trump hails US role in Iran war, says Tehran may take 10 years to rebuild
    Next Article
    Venezuela se lleva su primer Clásico Mundial de Béisbol al vencer a EE. UU.

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment