Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इंदौर में मिसाइलों से उड़ा गुलाल, रंगीन हो गया आकाश:हाथी की सूंड और टैंक से रंगों की बौछार; उज्जैन में पटाखा फोड़ने से भगदड़, एक घायल

    1 day ago

    इंदौर में टोरी कॉर्नर की गेर से रंगों के उत्सव की शुरुआत हुई। यही टोली रंगपंचमी की पारंपरिक गेर में सबसे आगे हैं। इसमें तीन टैंकरों पर मिसाइलें लगाकर रंग बरसाया जा रहा है। वहीं, नगर निगम की गेर में हाथी की प्रतिकृति की सूंड से रंगीन पानी की बौछार की जा रही है। अलग-अलग रंगों का गुलाल उड़ने से आकाश रंगीन हो गया है। संगम कॉर्नर समिति की गेर में बरसाना की टीम लट्ठमार होली खेल रही है। इसमें राधा-कृष्ण की जोड़ी रासरंग करती शामिल है। युवाओं की टोली देशभक्ति के तरानों पर नाचती-झूमती करती चल रही है। मॉरल क्लब समिति की गेर में 15 ब्लोअर मशीनें, 6 डीजे गाड़ियां, एक बड़ी बोरिंग मशीन और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हैं। उधर, उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल मंदिर में ध्वज पूजन किया। बाबा का अभिषेक करने के बाद प्रदक्षिणा की। तलवारबाजी के जौहर भी दिखाए। इससे पहले रविवार तड़के 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान विशेष पूजन किया गया। बाबा को केसरयुक्त जल अर्पित किया गया। उज्जैन के संत नगर में ही गेर के दौरान किसी ने पटाखा फोड़ दिया। अचानक फोड़े गए इस पटाखे की आवाज सुनकर हल्की भगदड़ की स्थिति बन गई। जमीन पर गिर जाने से एक शख्स घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। देखिए, तस्वीरें… उज्जैन में रंगपंचमी की गेर में शामिल हुए सीएम यादव इंदौर की तर्ज पर भोपाल में रंगपंचमी चल समारोह
    Click here to Read More
    Previous Article
    पंजाब में ₹2.60 लाख करोड़ का बजट पेश:वित्तमंत्री बोले- ₹100 करोड़ में ड्रग जनगणना होगी; श्री गुरु रविदास जी जयंती राज्य स्तर पर मनाएंगे
    Next Article
    इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं:3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह; ईरान ने 5 देशों पर हमले किए, कहा- 6 महीने जंग लड़ेंगे

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment