Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    इंदौर में मिसाइलों से उड़ रहा रंग:हाथी की सूंड और टैंक से पानी की बौछार; उज्जैन में पटाखा फोड़ने से हल्की भगदड़, एक घायल

    16 hours ago

    इंदौर में टोरी कॉर्नर की गेर से रंगों के उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। यही टोली रंगपंचमी की पारंपरिक गेर में सबसे आगे हैं। नगर निगम की गेर में हाथी की प्रतिकृति की सूंड से रंगीन पानी की बौछार की जा रही है। राजवाड़ा पर हुरियारों की टोलियां जुटने लगी हैं। उधर, उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल मंदिर में ध्वज पूजन किया। बाबा का अभिषेक करने के बाद प्रदक्षिणा की। तलवारबाजी के जौहर भी दिखाए। इससे पहले रविवार तड़के 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान विशेष पूजन किया गया। बाबा को केसरयुक्त जल अर्पित किया गया। इसके बाद त्रिपुंड, मुंडमाल और रजत आभूषणों से राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भगवान महाकाल, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी को हर्बल रंग चढ़ाया गया। उज्जैन के संत नगर में ही गेर के दौरान किसी ने पटाखा फोड़ दिया। अचानक फोड़े गए इस पटाखे की आवाज सुनकर हल्की भगदड़ की स्थिति बन गई। जमीन पर गिर जाने से एक शख्स घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। देखिए, तस्वीरें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    MS Dhoni arrives in Ahmedabad for T20 World Cup final – Watch
    Next Article
    Hansal Mehta lauds Radhikka's performance in 'Subedaar'

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment