Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जबलपुर के पास आरती-अजान के विवाद में बवाल:मंदिर से घसीटकर पीटने के आरोप, पथराव के बाद 49 गिरफ्तार, कर्फ्यू जैसे हालात

    15 hours ago

    मध्यप्रदेश के जबलपुर से करीब 40 किमी दूर सिहोरा तहसील में गुरुवार रात दुर्गा मंदिर और मस्जिद के बीच आरती-अजान को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पथराव और मारपीट के बाद इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात हैं। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और अब तक 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। कैसे शुरू हुआ विवाद पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, मंदिर में आरती और मस्जिद में अजान एक ही समय पर हो रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मामला झड़प तक पहुंच गया। आरोप है कि मस्जिद से 50-70 युवकों की भीड़ बाहर आई और विवाद बढ़ गया। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए मंदिर में तोड़फोड़ और मारपीट के आरोप दुर्गा मंदिर समिति के सदस्य अंकेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि भीड़ ने मंदिर में घुसने की कोशिश की और उन्हें अंदर से घसीटकर बाहर निकाला गया। उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद 20-25 मिनट तक पथराव चलता रहा, जिसमें मंदिर के कांच टूट गए और कई लोग घायल हुए। मस्जिद परिसर के पत्थरों से किया हमला बहोरीबंद विधायक के भाई प्रांजल पांडे को भी पत्थर लगने की जानकारी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मस्जिद में चल रहे निर्माण कार्य के कारण परिसर में रखे पत्थरों का इस्तेमाल पथराव में किया गया। शुक्रवार को फिर बढ़ा तनाव शुक्रवार दोपहर हिंदू संगठनों ने सिहोरा थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर के सामने मस्जिद तोड़ने और नमाज पर रोक लगाने की मांग की। कई लोग सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते रहे। बस स्टैंड क्षेत्र में कुछ ठेले भी पलटे गए। 12 से अधिक थानों का पुलिस बल तैनात घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे। खितौला, गोसलपुर, पनागर समेत 12 से अधिक थानों का पुलिस बल तैनात किया गया। इलाके में फ्लैग मार्च निकाला गया। एसपी संपत उपाध्याय के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने भीड़ को हटा दिया है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए भारी बल तैनात है। ………………………………. ये खबर भी पढ़ें… दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़...दो पक्षों में मारपीट-पथराव मध्य प्रदेश के जबलपुर में रात करीब 9 बजे एक युवक ने दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ की, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए एक्स्ट्रा फोर्स भेजी गई है। घटना आजाद चौक के वार्ड नंबर 5 में हुई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Opinion: Opinion | A Classic Cop-Out? The Hidden Reason Trump Blinked On Anti-India Tariffs
    Next Article
    Yash in new Toxic teaser faces backlash from Dhurandhar fans

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment