Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जिम्बाब्वे की जीत पर सचिन बोले- दबाव में अच्छा खेले:सहवाग ने कहा- लकी चार्म, जब-जब ऑस्ट्रेलिया हारी, हमने वर्ल्ड कप जीता

    11 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों और पूर्व दिग्गजों ने टीम की खुलकर तारीफ की। सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे को बधाई देते हुए इसे शानदार जीत कहा। वहीं वीरेंद्र सहवाग ने जिम्बाब्वे को भारत के लिए लकी चार्म कहा। वे बोले जब-जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है, भारत ने वर्ल्ड कप जीत है। जीत जिम्बाब्वे का जज्बे और हौसले को दिखाती हैं सचिन तेंदुलकर बोले- जिम्बाब्वे की यह जीत वाकई दमदार रही। ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराना टीम के जज्बे और हौसले को दिखाती हैं। ब्लेसिंग ने भी अपने नाम की तरह ही टीम के लिए आशीर्वाद साबित होते हुए शानदार 4 विकेट लिए। कुल मिलाकर, टूर्नामेंट अब काफी रोमांचक होता जा रहा है और आगे और भी मजेदार मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। जिम्बाब्वे असली जायंट किलर वीरेंद्र सहवाग ने कहा- जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। इसे ही असली ‘जायंट किलिंग’ कहते हैं। उन्होंने आगे लिखा- प्रिय जिम्बाब्वे, तुम्हें पता है तुमने क्या कर दिया? 1983 में तुमने ऑस्ट्रेलिया को हराया और भारत वर्ल्ड कप चैंपियन बना। 2007 में भी तुमने ऑस्ट्रेलिया को हराया और हम फिर वर्ल्ड कप जीत गए। 2026 में भी तुमने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया, अब तो डिनर हमारी तरफ से पक्का। टोनी मुनयोंगा की फील्डिंग शानदार रही रविचंद्रन अश्विन बोले- जिम्बाब्वे ने आज बेहद सटीक और क्लिनिकल क्रिकेट खेली। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही शानदार रहीं, लेकिन टोनी मुनयोंगा की फील्डिंग ने दबाव और बढ़ा दिया। उन्होंने कम से कम 12–15 रन बचाए और डीप मिडविकेट पर शानदार कैच लेकर मैच पर पूरी तरह मुहर लगा दी। जब मैदान का साइज सही होता है, तब क्रिकेट की असली स्किल्स खुलकर सामने आती हैं और खेल के हर पहलू को मौका मिलता है। इस टी20 वर्ल्ड कप में पिचें भी काफी संतुलित रही हैं, जो देखने में अच्छा लग रहा है। जिम्बाब्वे से ब्रायन बेनेट ने फिफ्टी लगाई कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर के बाद 146 रन पर ऑलआउट हो गई। जिम्बाब्वे से ब्रायन बेनेट ने 56 बॉल पर नाबाद 64 रन बनाए। यह उनका टी-20 वर्ल्ड कप में पहला और टी-20 इंटरनेशनल में ओवरऑल 11वां अर्धशतक रहा। बॉलिंग में ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया:भारत-पाकिस्तान वर्ल्डकप मैच में बारिश की आशंका; 15 फरवरी को कोलंबो में 24 घंटे बारिश का अनुमान
    Next Article
    जिम्बाब्वे की जीत पर सचिन बोले- दबाव में अच्छा खेले:सहवाग ने लकी चार्म कहा, बोले- जब-जब ऑस्ट्रेलिया हारी, हमने वर्ल्ड कप जीता

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment