Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जम्मू के जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर से 3 कैदी फरार:इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक; पुलिसकर्मियों पर हमला किया, दो जवान घायल, छह सस्पेंड

    23 hours ago

    जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर से सोमवार शाम तीन कैदी फरार हो गए। कैदियों ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 5:15 बजे हुई। SPO विनय कुमार और हेड कांस्टेबल पर्वीन कुमार को चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि जुवेनाइल सेंटर में निगरानी में लापरवाही हुई। इसके आधार पर 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक कैदी के हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं कि पिस्टल कहां से आई और कितनी राउंड फायरिंग हुई। एक फरार कैदी की मां भी लापता जुवेनाइल होम से फरार हुए तीन कैदियों में से एक की मां भी लापता हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी ने बताया कि गायब होने की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला के लापता होने की परिस्थितियां संदिग्ध मानी जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि महिला की गायब होना हाल की जेल फरारी से जुड़ी गहरी साजिश का हिस्सा हो सकता है। पुलिस टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। टीम की अलग-अलग जगहों पर छापेमारी जारी है। जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। नागरिकों से जानकारी देने का अनुरोध किया है। कठुआ में जैश के 5 आतंकी एक्टिव, LoC से भारत में घुसे इधर, जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों ने सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े पांच आतंकवादियों की तस्वीरें जारी की हैं। सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि ये सभी आतंकी हाल ही में कठुआ जिले में घुसपैठ कर चुके हैं। ये आतंकी LoC पार करके सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय हैं। सुरक्षाबलों ने लोगों से सतर्क रहने और आतंकियों को कहीं भी देखने पर तुरंत सूचाना देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस बीच, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। ----------- ये खबर भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर में 14 टूरिस्ट स्पॉट फिर से खोले गए:पहलगाम हमले के बाद से बंद थे; पिछले साल सितंबर में भी 7 खुल चुके जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश में बंद 14 टूरिस्ट स्पॉट को फिर से खोलने का ऐलान किया। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने कहा कि पूरी सिक्योरिटी रिव्यू और चर्चा के बाद मैंने कश्मीर और जम्मू डिवीजन में और टूरिस्ट स्पॉट फिर से खोलने का ऑर्डर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    इटली में क्रिकेट के बीज एक श्रीलंकाई ने पनपाए:जिस देश में पिच तक नहीं थी, वर्ल्डकप में नेपाल को 10 विकेट से हराया
    Next Article
    CBSE Board Exams 2026 LIVE Updates: Exams Begin, Check What's New This Year

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment