Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जम्मू-कश्मीर 67 साल में पहली बार रणजी चैंपियन बना:फाइनल मैच ड्रॉ रहा, कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीत तय हुई

    12 hours ago

    जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। टीम 1959 से इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है और 67 साल बाद पहला खिताब जीता है। बेंगलुरु के पास हुवली में खेले गए 5 दिन मैच में 24 फरवरी को जम्मू एंड कश्मीर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 584 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक को 293 रन पर ऑल आउट कर दिया था। दूसरी पारी में जम्मू कश्मीर ने 4 विकेट पर 342 रन बनाए और पारी डिक्लेयर कर दी। पहली पारी में मिली बढ़त की आधार पर जम्मू कश्मीर की टीम को विजेता घोषित किया गया। टीम ने 8 बार की विजेता कर्नाटक को हराया है। 5वें दिन कामरान-साहिल के शतक जम्मू-कश्मीर ने 5वें और आखिरी दिन 186/4 के स्कोर से खेलना शुरू किया। कामरान इकबाल (160) और साहिल लोत्रा (101) ने नाबाद शतक लगाया। टीम ने लंच के बाद लंच सेशन के बाद 342/4 को स्कोर पर दूसरी पारी डिक्लेयर कर दी, इसी को साथ मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को मुकाबले के चौथे दिन टीम ने 4 विकेट गंवा दिए। यावर हसन 1, शुभम पुंदीर 4, कप्तान पारस डोगरा 16 और अब्दुल समद 32 रन बनाकर आउट हुए। कर्नाटक से प्रसिद्ध कृष्णा 2 विकेट ले चुके हैं। विजयकुमार वैशाख और श्रेयस गोपाल को 1-1 विकेट मिला। पहली पारी में शुभम पुंदीर का शतक गुरुवार को मुकाबले के पहले दिन जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर बैटिंग चुन ली। यावर हसन ने 88, शुभम पुंदीर ने 121, कप्तान पारस डोगरा ने 70, अब्दुल समद ने 61, विकेटकीपर कन्हैया वाधवान ने 70 और साहिल लोत्रा ने 72 रन बनाकर टीम को 584 तक पहुंचा दिया। जम्मू कश्मीर ने ढाई दिन बैटिंग की और कर्नाटक के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया। होम टीम के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट लिए। विद्याधर पाटील, विजयकुमार वैशाख, श्रेयस गोपाल और शिखर शेट्टी ने 1-1 विकेट लिया। एक बैटर रन आउट भी हुआ। कर्नाटक से मयंक अग्रवाल का शतक 584 के सामने कर्नाटक की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 57 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। केएल राहुल 13 और कप्तान देवदत्त पडिक्कल 11 रन बनाकर आउट हुए। करुण नायर और रविचंद्रन स्मरण खाता भी नहीं खोल सके। पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल ने फिर श्रेयस गोपाल और कृतिक कृष्णा के साथ पारी संभाली। हालांकि, दोनों के आउट होते ही कर्नाटक की पारी बिखर गई। अग्रवाल 160 रन बनाकर आउट हुए, उनके जाते ही टीम 293 रन पर सिमट गई। इस तरह जम्मू-कश्मीर को पहली पारी में 291 रन की बढ़त मिल गई। टीम से तेज गेंदबाज आकिब नबी ने 5 विकेट लिए। सुनील कुमार और युद्धवीर सिंह चरक को 2-2 विकेट मिले। साहिल लोत्रा ने भी 1 विकेट लिया। सेमीफाइनल में बंगाल, क्वार्टर फाइनल में एमपी को हराया ग्रुप स्टेज में जम्मू कश्मीर ने 3 मैच जीते और 3 मुकाबले ड्रॉ खेलकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। ग्रुप में टीम को इकलौती हार मुंबई के खिलाफ मिली। क्वार्टर फाइनल में टीम ने इंदौर में होम टीम मध्य प्रदेश को 56 रन के करीबी अंतर से हरा दिया। सेमीफाइनल में फिर बंगाल को 99 पर ऑलआउट किया और 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया। अब फाइनल में टीम कर्नाटक को हराने के करीब है। कर्नाटक 11 साल बाद फाइनल में पहुंचा था कर्नाटक ने भी ग्रुप-बी में 3 ही मुकाबले जीते और 3 ड्रॉ खेले। टीम को इकलौती हार टेबल टॉपर मध्य प्रदेश के खिलाफ मिली थी। कर्नाटक ने क्वार्टर फाइनल में मुंबई जैसी मजबूत टीम को उन्हीं के होमग्राउंड पर 4 विकेट से हरा दिया। उत्तराखंड के खिलाफ टीम ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर सेमीफाइनल जीत लिया। टीम अब पहली पारी में बढ़त नहीं ले पाने के कारण ही फाइनल हार रही है। कर्नाटक ने 11 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी। टीम ने 2013-14 और 2014-15 में लगातार 2 सीजन खिताब जीते। टीम 8 बार चैंपियन बनी और 4 बार रनर-अप भी रही। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर इतिहास में अपना पहला ही रणजी फाइनल खेल रहा है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कर्नाटक: देवदत्त पडिकल (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, स्मरण रविरचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा, विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाख, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा। जम्मू-कश्मीर: पारस डोगरा (कप्तान), कमरान इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंदीर, अब्दुल समद, कन्हैया वाधवान, आबिद मुश्ताक, आकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार। --------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें -------------------------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़ें… इंग्लैंड ने लगातार तीसरा सुपर-8 मैच जीता, कीवियों की उम्मीदें पाकिस्तान पर टिकीं इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 9वें सुपर-8 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत ने पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। वहीं, न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के प्रदर्शन पर निर्भर कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Trump Calls for Overthrow of Iran’s Government
    Next Article
    Israel Attack Iran Live Updates: Missiles strike US navy headquarters in Bahrain; explosions heard in Abu Dhabi

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment