Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जम्मू-कश्मीर के डोडा में एवलांच:हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार; MP-राजस्थान, पंजाब में बारिश की संभावना

    11 hours ago

    देश के हिमालयी इलाकों में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं। आज से दो दिन हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब-चंडीगढ़ में 17-18 फरवरी को बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार शाम 5 बजे भद्रवाह-पठानकोट इंटर-स्टेट रोड पर एवलांच हुआ। यह थांथेरा और गुलदांडा के बीच था। यहां 40 से ज्यादा टूरिस्ट वाहन फंस गए थे, जिन्हें एक-एक कर निकाला गया। उत्तराखंड में गुंजी-आदि कैलाश मोटर मार्ग पर जमीं 10 फीट बर्फ को सीमा सड़क संगठन (BRO) ने हटाया। यहां तापमान -18°C है। राज्य में कल से 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। MP में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते 18-19 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। रविवार को खंडवा-खरगोन में दिन का तापमान 34°C के पार रहा। 16 जिलों 30°C से ज्यादा रहा। राजस्थान में रविवार को बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी समेत 13 जिलों में अधिकतम तापमान 30°C से ज्यादा रहा। बाड़मेर में सबसे ज्यादा 35°C रहा। अगले 2 दिन मौसम का हाल 17-18 फरवरी- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी की संभावना। वहीं राजस्थान, एमपी समेत पंजाब चंड़ीगढ़ में बारिश के आसार हैं। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में 18-19 फरवरी को बारिश के आसार, फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले गिरे मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते 18-19 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। रविवार को खंडवा-खरगोन में दिन का तापमान 34°C के पार रहा। 16 जिलों 30°C से ज्यादा रहा। फरवरी की शुरुआत में प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। अब तीसरी बार बारिश की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर सहित बीकानेर संभाग में बारिश का अलर्ट, राज्य में पारा 35°C के पार पहुंचा रविवार को राजस्थान में तेज गर्मी रही। बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी के अलावा, पूर्वी राजस्थान के जिलों में अधिकतम तापमान 30°C से ज्यादा रहा। बाड़मेर में सबसे ज्यादा 35°C रहा। आज पूरे राज्य में तेज धूप रह सकती है। 17 फरवरी से जयपुर, बीकानेर संभाग में बारिश की संभवाना है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: -18°C में BRO ने हटाई 10 फीट बर्फ, पहली बार फरवरी में खोला आदि कैलाश मार्ग उत्तराखंड में 17 फरवरी से अगले 2 दिन तक 5 जिलों बारिश और बर्फबारी होगी। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। सीमा सड़क संगठन (BRO) ने गुंजी-आदि कैलाश मोटर मार्ग से 10 फीट ऊंचाई वाली बर्फ हटाई। यहां तापमान -18°C है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: आज रात से मौसम बदलेगा, 2 दो दिन बारिश की संभावना, तापमान 29°C पहुंचा पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार रात से मौसम बदल सकता है। अगले 2 दिन बारिश की संभावना है। दिन में अब ठंड लगभग खत्म हो गई है। गर्मी का अहसास हो रहा है। रविवार को दिन का तापमान 29°C रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1°C बढ़ा, जो सामान्य से 3.9°C ज्यादा रहा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Harry Styles at 32: Why stepping back sparked his Next era
    Next Article
    AI से कैसे बदलेगी आपकी खेती, पढ़ाई और सेहत:दिल्ली में आज से दुनिया का सबसे बड़ा AI इवेंट, सुंदर पिचाई समेत 100 ग्लोबल लीडर्स शामिल होंगे

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment