Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट:राजस्थान में पारा 40°C के पार, MP में 39°C पहुंचा; दिल्ली में भी तापमान 35°C के पार दर्ज

    18 hours ago

    मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में सोमवार से हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। वहीं, पूरी घाटी में अधिकतम तापमान सीजन के एवरेज से ज्यादा रहा। हिमाचल प्रदेश में दो दिन मौसम साफ रहेगा, और 11 मार्च से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने की संभावना है। राजस्थान में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। झुनू जिले का पिलानी राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद बाड़मेर में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मध्य प्रदेश में भी तापमान 39 डिग्री सेल्सियक के करीब पहुंच गया। यहां रतलाम का तापमान 38.6 डिग्री रहा इधर देश की राजधानी नई दिल्ली में भी दिन का टेंपरेचर 35.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। IMD ने सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान जताया है। मौसम की 2 तस्वीरें… मार्च में गर्मी और हीटवेव क्यों मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से गर्म हवाएं आ रही हैं। जिसका असर मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। वहीं, हवा में नमी बहुत कम है। इससे आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। इससे धूप का तीखापन भी बढ़ सकता है। कब मानी जाती है हीटवेव मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच जाए। अगर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। अगले 2 दिन मौसम का हाल-
    Click here to Read More
    Previous Article
    दिल्ली शराब नीति केस-हाइकोर्ट में CBI की अपील पर सुनवाई:राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 लोगों को बरी किया था
    Next Article
    Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 09 March 2026: धनु के पूरे होंगे सोचे हुए काम तो मकर को मिलेगा मनचाहा प्रमोशन, पढ़ें अपना भी राशिफल

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment