Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, आज भी अलर्ट:मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना; राजस्थान में तापमान 40°C के पार

    9 hours ago

    जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में गुरुवार को बर्फबारी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश के लहौल स्पीती और मनाली में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों के लिए पहले ही अगले कुछ दिनों के लिए चेतावनी जारी की थी। उत्तराखंड में आज भी मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। यहां आंधी चलने के भी आसार हैं। आज और अगले दो दिनों के लिए ये चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30-50 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। राजस्थान में मार्च में ही लू चलने लगी है। बुधवार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा के इलाकों में इसका असर रहा। यहां अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री दर्ज हुआ। आगामी दिनों में तेज गर्मी को देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट ने हीटवेव से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की है। हालांकि, गुरुवार को हीटवेव का असर नहीं रहेगा। यहां 14 मार्च को 8 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल… 14 मार्च- दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और गर्म मौसम रहेगा। बंगाल और नॉर्थ ईस्ट में बारिश या गरज की संभावना है। 15 मार्च- दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश की चेतावनी। राज्यों से जुड़ी मौसम की खबरें… राजस्थान में बादल छाए, कल से आंधी-बारिश का अलर्ट:हीटवेव से भी मिली राहत, अगले 2 सप्ताह गर्मी कम रहने की संभावना राजस्थान में भीषण गर्मी के बाद गुरुवार को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला। जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के अधिकांश और बीकानेर-जोधपुर संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए। मौसम में इस बदलाव से दिन में गर्मी थोड़ी कम रही और हीटवेव से भी राहत रही। पूरी खबर पढ़ें… MP में लू चली, नर्मदापुरम में पारा 40.2 डिग्री:10 शहरों में 38°C पार; रतलाम, धार में आज अलर्ट; मार्च के दूसरे हफ्ते में तीखे तेवर मार्च के दूसरे हफ्ते में ही मध्य प्रदेश में गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। गुरुवार को सीजन में पहली बार नर्मदापुरम, रतलाम और धार में गर्म हवाएं चली। शुक्रवार को भी यहां लू का अलर्ट है। वहीं, 10 शहरों में पारा 38 डिग्री के पार पहुंच गया। नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री रहा। 15 और 16 मार्च को प्रदेश में बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    LPG shortage casts shadow on wedding season as caterers decline event bookings
    Next Article
    Kat Graham and Bryant Wood welcome their son into the world

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment