Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की कोशिश:डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी के साथ शादी समारोह में पहुंचे थे; आरोपी पकड़ाया

    9 hours ago

    जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार देर शाम फायरिंग की कोशिश की गई है। अधिकारियों के मुताबिक वे एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कमल सिंह जम्वाल ने उन पर गोली चलाने की कोशिश की। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फारूक अब्दुल्ला और सुरिंदर चौधरी सुरक्षित अधिकारियों ने बताया कि फारूक अब्दुल्ला और सुरिंदर चौधरी सुरक्षित हैं। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फारूक अब्दुल्ला से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… फारूक ने मानी पहलगाम हमले में लोकल सपोर्ट की बात:बोले- आतंकी वहां कैसे आए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा था, 'पहलगाम आतंकी हमला लोकल सपोर्ट के बिना नहीं हो सकता। क्योंकि आतंकवादी वहां कैसे आए, ये सवाल आज भी बना हुआ है। किसी लोकल ने उनकी मदद तो जरूर की है। अब्दुल्ला के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कड़ी आपत्ति जताई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    FDI policy shift seen as pragmatic move; experts say eased norms may boost capital flows with safeguards
    Next Article
    'US war on Iran tactically very successful: Strategic success will be 'elusive', warns Schneiderman

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment