Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जापान की पहली महिला PM साने कभी टीवी पत्रकार थीं:कहा था- राजनीति में सिर्फ शोर है, मैं इसे सही ताल देने आई हूं; चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत

    11 hours ago

    जापान में हाल ही में हुए समयपूर्व (स्नैप) चुनाव में प्रधानमंत्री साने ताकाइची (64) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। साने की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने 465 सीटों में से 316 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया। यह पार्टी के अब तक के सबसे बेहतर चुनावी नतीजों में से एक है। साने जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। पिछले साल अक्टूबर में पार्टी नेतृत्व का चुनाव जीतने के बाद उन्होंने समयपूर्व चुनाव कराने का फैसला लिया था। पढ़िए, टीवी पत्रकार से पीएम बनने तक के साने के किस्से... साने ने 33 की उम्र में पहली बार (1993) निर्दलीय संसद चुनाव लड़ा। तब लोगों ने उन्हें ‘छोटी बच्ची’ कहकर मजाक उड़ाया था। दरअसल, उस समय कम उम्र की महिलाओं को राजनीति में स्वीकार नहीं किया जाता था। हील्स, फ्लैशी जूलरी और शॉर्ट स्कर्ट पहनने के लिए महिलाओं ने ही उनकी सबसे ज्यादा आलोचना की। तब साने ने कहा था, ‘मैं जो हूं, वही रहूंगी। खुद को साबित करने का एकमात्र तरीका मेरा काम है।’ हालांकि, चुनाव में साने के पास फंड की कमी थी। तब पिता ने रिटायरमेंट के बाद मिली पूरी राशि बेटी के चुनाव में लगा दी और वह जीत गईं। पहली बार संसद में पीएम से भिड़ गई थीं 12 अक्टूबर 1994 को साने ने तत्कालीन पीएम तोमिइची मुरायामा को सीधे चुनौती दी थी। तब मुरायामा ने दूसरे विश्व युद्ध में जापान की भूमिका के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इस पर साने ने कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि बिना राष्ट्रीय चर्चा के आप हमारे प्रतिनिधि बनकर माफी नहीं मांग सकते। आपको इसकी अनुमति किसने दी? साने ने तभी साफ कर दिया था कि वे जापान के आत्मसम्मान से समझौता नहीं करेंगी। ‘शॉर्ट लेयर्ड बॉब’ लुक के लिए मशहूर एक बार एक सभा को संबोधित करते हुए साने ने कहा, ‘लोग पूछते हैं एक युवा महिला संसद में क्या करेगी? मैं बता दूं कि मैं यहां केवल संसद की शोभा बढ़ाने नहीं आई, बल्कि लोगों के भविष्य की सुरक्षा की गारंटी देने आई हूं।’ खुद एक ‘ड्रमर’ रह चुकीं साने ने कहा था, ‘जापान की राजनीति में सिर्फ ‘शोर’ है और मैं इसे सही ‘ताल’ देकर रहूंगी।’ साने के हेयरस्टाइल के पीछे भी कहानी है। उनके हेयरड्रेसर ने उन्हें यह ‘शॉर्ट लेयर्ड बॉब’ लुक इसलिए दिया ताकि उनके कान और आंखें हमेशा दिखें। इसका संदेश है कि वे जनता की समस्याओं को सुनने और देखने के लिए हमेशा तैयार हैं। उनके हेयरड्रेसर ने उन्हें मार्गरेट थैचर वाला शैम्पू भी गिफ्ट किया था। तड़के 3 बजे मीटिंग कर चुकी हैं साने काम के चलते दिन में सिर्फ 4 घंटे ही सो पाती हैं। नवंबर 2025 में संसद सत्र शुरू होने से एक दिन पहले तड़के 3 बजे ही कर्मचारियों संग मीटिंग की। राजनीति से पहले बतौर टीवी एंकर रहीं साने अपने सहयोगी रेन्हा सैतो संग शो होस्ट करती थीं। हालांकि बाद में दोनों राजनीति जॉइन में आमने-सामने आ गईं। खुद स्पोर्ट्स कार चलाकर 500 किमी दूर संसद जाती थीं साने की छवि जापान के दूसरे नेताओं से अलग है। वे बाइक राइडिंग, स्पोर्ट्स कार और स्कूबा डाइविंग की शौकीन हैं। उन्हें खाने में पीनट बटर पसंद है। सांसद बनने के बाद वे अक्सर कार चलाकर नारा से टोक्यो के बीच करीब 500 किमी की दूरी तय करती थीं। उनकी पसंदीदा टोयोटा सुप्रा कार को अब म्यूजियम में रखा गया है। पीएम पद की जिम्मेदारियों के बावजूद वे काम के साथ ब्रेन स्ट्रोक से उबर रहे पति ताकू यामामोटो की देखभाल भी करती हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप- ओमान ने पावरप्ले में 3 विकेट गंवाए:हम्माद मिर्जा आउट, चमीरा को दूसरा विकेट; श्रीलंका ने 226 रन का टारगेट दिया
    Next Article
    मदनी बोले-वंदे मातरम पर सरकार का आदेश आजादी पर हमला:ये मनमाना और एतरफा; वंदे मातरम के सभी छंद गाने के विरोध में संगठन

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment