Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जयपुर के ताड़केश्वर-महादेव-मंदिर में 36 घंटे तक खुले रहेंगे कपाट:दिनभर शिवालय के बाहर होगा बैंडवादन, 1100 किलो ठंडाई प्रसाद में बंटेगी

    12 hours ago

    राजस्थान में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। जयपुर के ताड़केश्वर महादेव मंदिर, झारखंड महादेव मंदिर, रंगीला महादेव मंदिर और अन्य शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्त बाबा का अभिषेक कर रहे हैं। उदयपुर में शिव दल मेवाड़ ने शनिवार को 351 फीट लंबे तिरंगे के साथ 46वीं विशाल शिव यात्रा निकाली गई। टाउन हॉल से शुरू हुई इस यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा का मुख्य आकर्षण 12 ज्योतिर्लिंग की झांकी थी। चार प्रहर की विशेष पूजा, बैंडबाजे से होगी महाआरती जयपुर ताड़केश्वर महादेव मंदिर के कपाट सुबह सवा तीन बजे खोल दिए गए, जो लगातार 36 घंटे तक खुले रहेंगे। सुबह चार बजे से आम लोगों के लिए जलाभिषेक शुरू हो गया। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। मंदिर में इस बार 51 किलो दूध, 51 किलो दही, 51 किलो शहद और 51 किलो घी से विशेष अभिषेक किया जाएगा। शिवालय में चार प्रहर की विशेष पूजा भी होगी। पूजा कार्यक्रम के तहत पहले प्रहर की पूजा शाम 7 बजे होगी। इसके बाद दूसरे प्रहर की पूजा रात 11 बजे, फिर रात दो बजे और सुबह चार बजे होगी। सवा पांच बजे मंगला आरती आयोजित की जाएगी। सोमवार दोपहर बैंड-बाजों के साथ महाकाल की विशेष आरती का आयोजन रखा गया है। शिव मंदिर, जिसका रास्ता गूगल भी भटक जाता है:महाराणा प्रताप ने बनवाया था, फिसलन भरी पगडंडी, 50 घंटे पैदल चली भास्कर टीम, लेपर्ड-भालू का डर अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read More
    Previous Article
    जयपुर के ताड़केश्वर-महादेव-मंदिर में 36 घंटे तक खुले रहेंगे कपाट:4 प्रहर की विशेष पूजा होगी, उदयपुर में 351 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकाली शिव यात्रा
    Next Article
    India vs Pakistan: Five battles that could decide the mega T20 WC clash

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment