Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    JEE Main में इंदौर के रिद्धेश MP टॉपर, 99.99 पर्सेंटाइल:देशभर में 12 स्टूडेंट्स को 100 पर्सेंटाइल, प्रदेश का कोई नहीं

    9 hours ago

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main सेशन-1, 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार देशभर में 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया, लेकिन मध्यप्रदेश का एक भी विद्यार्थी इस सूची में शामिल नहीं हो सका। हालांकि प्रदेश स्तर पर इंदौर और भोपाल के छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक लाकर बेहतर प्रदर्शन किया है। इंदौर के रिद्धेश बेंडाले ने 99.992186 पर्सेंटाइल हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। ओलम्पियाड गोल्ड मेडलिस्ट ने फिर दिखाई चमक रिद्धेश इससे पहले 55वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलम्पियाड 2025 (पेरिस, फ्रांस) में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। जुलाई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी उनकी उपलब्धि पर बधाई दी थी। विशेषज्ञों का मानना है कि सेशन-2 में प्रदेश के छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। अब सभी की नजरें JEE Main सेशन-2 पर टिकी हैं, जहां छात्रों को अपनी रैंक सुधारने का एक और मौका मिलेगा। इंदौर में इस प्रकार रहा रिजल्ट भोपाल के छात्रों का प्रदर्शन देश के 100 पर्सेंटाइल टॉपर्स देशभर के 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया। इनमें दिल्ली (एनसीटी) के श्रेयस मिश्रा, आंध्र प्रदेश के नरेंद्रबाबू गारी मथीथ और पसला मोहित, बिहार के शुभम कुमार, राजस्थान के कबीर छिल्लर, चिरंजीब कर और अर्णव गौतम, ओडिशा के भावेश पत्र, हरियाणा के अनय जैन, महाराष्ट्र के माधव विरडिया, गुजरात के पुरोहित निमय और तेलंगाना के विवान शरद महिश्वरी शामिल हैं। ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप- श्रीलंका की फिफ्टी पूरी:कुसल परेरा एक रन बनाकर आउट, स्टोयनिस ने पवेलियन भेजा; ऑस्ट्रेलिया ने 182 का टारगेट दिया
    Next Article
    Trump’s ICE ‘operation metro surge’ cost Minneapolis $203 million: Official

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment