Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का देशभर में प्रदर्शन:राहुल को काले झंडे दिखाए; पुलिस बोली- नेपाल AI समिट में हंगामा करने वाले 5 दिन की पुलिस रिमांड पर

    15 hours ago

    कांग्रेस के AI समिट में हंगामा करने के विरोध में भाजपा शनिवार को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन किया। दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ‘कांग्रेस+राहुल गांधी=गद्दार’, ‘देशद्रोही राहुल गांधी माफी मांगे’ के पोस्ट लेकर विरोध किया। मुंबई के मुलुंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को काले झंडे दिखाए। गुजरात के सूरत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस का पुतला जलाया। जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। बिहार के पटना में कांग्रेस का पुतला जलाया गया। इधर दिल्ली के पटियाला कोर्ट में AI इम्पेक्ट समिट में हंगाम करने वाले 4 आरोपियों को पेश किया गया। पुलिस ने कहा ये सभी नेपाल के Gen-Z आंदोलन से प्रेरित थे। प्रदर्शन एक बड़ी साजिश का हिस्सा था। हंगामे के दौरान कई ग्लोबल लीडर्स और टेक इंडस्ट्री के एक्सपर्ट वहां मौजूद थे। पुलिस ने कहा कि हमें जांच करने है कि आरोपियों ने पीएम मोदी के चेहरे वाली टी-शर्ट पहनी थी, उसे किसने प्रिंट कराया। इन सभी के मोबाइल रिकवर करने की भी जरूरत है। इसके बाद ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रवि ने सभी चार आरोपियों 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। देशभर से बीजेपी के प्रदर्शन की तस्वीरें… AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… भाजपा के देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन के पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    India’s healing heritage: The neuro-physiological science of acupressure
    Next Article
    Trump imposes extra 10% global tariff after Supreme Court setback • FRANCE 24 English

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment