Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कोहली ने 19 गेंदों में बनाए 45 रन:कार्तिक बोले- हर साल नया प्लान, इस बार और बेहतर दिखेंगे; 28 को RCB का पहला मैच

    8 hours ago

    IPL 2026 के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। बेंगलुरु में RCB के दूसरे इंट्रा स्क्वाड मैच में विराट कोहली ने तेज पारी खेलते हुए 19 गेंद में 45 रन बनाए। टीम के मेंटर और बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने उनकी फॉर्म और इरादे की तारीफ की है। इससे पहले सोमवार को खेले गए पहले इंट्रा-स्क्वाड मैच में भी विराट ने 12 गेंदों पर 29 रन बनाए थे। कोहली का नया प्लान और इंटेंट: कार्तिक बोले- वे खुद को बेहतर बना रहे मैच के बाद RCB ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दिनेश कार्तिक ने कहा,'आज का गेम अच्छा रहा। विराट की क्लास शुरुआत में ही दिख गई थी, उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट्स खेले। विराट की महानता यह है कि वे हर साल एक खास प्लान और इरादे के साथ आते हैं। आपने देखा कि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को किस स्तर पर पहुंचाया है। मुझे लगता है कि इस साल वे और भी बेहतर करने की कोशिश करेंगे।' मुश्किल दौर से गुजर रहे फिल साल्ट को कोहली का साथ वीडियो में विराट कोहली अपने ओपनिंग पार्टनर फिल साल्ट को गेंदबाजी करते हुए भी दिखे। साल्ट फिलहाल टी-20 क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने 8 पारियों में सिर्फ 130 रन बनाए थे। ऐसे में कोहली अनुभवी सीनियर खिलाड़ी के तौर पर साल्ट का हौसला बढ़ाते और उन्हें सपोर्ट करते नजर आए। पिछले प्रैक्टिस मैच में भी दिखा था 'पाटीदार-जितेश' का जलवा इससे पहले सोमवार को हुए पहले इंट्रा स्क्वाड मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा ने 37 गेंद में 81 रन बनाए थे। कप्तान रजत पाटीदार ने 25 गेंद में 74 रन ठोके। कोहली ने वहां 12 गेंद में 29 रन बनाए थे। उस मैच में वेंकटेश अय्यर की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 234/7 बनाए। जवाब में कृणाल पंड्या की टीम ने 247 रन बनाकर मैच जीता। 28 मार्च को हैदराबाद से पहला मुकाबला IPL 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। डिफेंडिंग चैंपियन RCB अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ पहला मैच खेलेगी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Breaking News: Hezbollah Attacks Tel Aviv, US Base Hit in Iraq as War Enters Day 27
    Next Article
    How sarkar can protect our wallets from the war

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment