Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या:घर में घुसकर चाकू मारे, लहूलुहान छोड़कर भागा हत्यारा; खालिस्तानियों की आलोचना करती थी

    9 hours ago

    कनाडा में रहने वाली पंजाबी मूल की महिला नैन्सी ग्रेवाल की हत्या कर दी गई। कनाडा की लासाल पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल की हत्या चाकू मारकर की गई है। मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे उनके घर पर वारदात को अंजाम दिया गया। कनेडियन मीडिया के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मंगलवार रात को विंडसर में रहने वाली नैन्सी ग्रेवाल के घर में घुसकर किसी व्यक्ति ने चाकू मारकर उन्हें घायल कर दिया और लहूलुहान छोड़कर भाग गया। इसके बाद नैन्सी ग्रेवाल को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर चोटें होने के कारण उनकी मौत हो गई। बुधवार शाम को कनाडा पुलिस के अफसर माइकल पियर्स ने इस घटना की जानकारी दी। नैन्सी पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर बताई जा रही हैं। वह अपने वीडियो में खालिस्तानी गतिविधियों की आलोचना करती थीं। पुलिस ने एरिया को सील कर जांच शुरू की कनाडा पुलिस के अधिकारी पियर्स ने बताया कि वारदात की सूचना मंगलवार (3 मार्च) की रात को मिली थी। इसके बाद पुलिस और पैरामेडिक्स रात करीब साढ़े 9 बजे तक टॉड लेन (Todd Lane) के 2400 ब्लॉक में पहुंचे थे। सूचना मिलने पर एसेक्स-विंडसर आपातकालीन चिकित्सा सेवा के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह अधिकारियों ने टॉड लेन पर कनाडा स्ट्रीट और बिशप स्ट्रीट के बीच दो घरों की घेराबंदी कर दी थी। एक घर के मुख्य दरवाजे तक जाने वाली सीढ़ियों और रास्ते पर सबूतों को चिह्नित किया गया था। अधिकारियों ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर टॉड लेन पर ही एक जंगली इलाके के आसपास पीली पुलिस टेप लगाकर एरिया को सील किया है। यहां हर्ब ग्रे पार्कवे के पास पैदल चलने वाले रास्तों का प्रवेश द्वार है। पुलिस बोली- जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी कनाडा पुलिस के अधिकारी पियर्स ने नैन्सी ग्रेवाल के परिवार व उसके दोस्तों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि इस हत्या की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। जल्दी ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस वारदात के आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी के पास इस घटना के बारे में कोई जानकारी या सुरक्षा कैमरे (CCTV) की फुटेज है, तो वे डिटेक्टिव सार्जेंट जेमी नेस्टर से संपर्क करें। खालिस्तानी गतिविधियों की आलोचना करती थीं नैन्सी जानकारी के मुताबिक, नैन्सी ग्रेवाल खालिस्तान समर्थक गतिविधियों की आलोचना करती रहती थीं। सोशल मीडिया पर वह लगातार अपनी बातें रखतीं। अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी अपने वीडियो के जरिए करती थीं। पंजाब में कई नेताओं के विरोध में भी उन्होंने अपनी बात रखी। लास्ट वीडियो में जत्थेदार पर टिप्पणी की नैन्सी ग्रेवाल ने 6 दिन पहले एक विवादित वीडियो अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया था, जिसमें उसने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। नैन्सी ग्रेवाल ने उनके टाइट पजामे और घघरे पर टिप्पणी की थी। इस वीडियो के बाद नैन्सी ग्रेवाल ने कोई भी वीडियो अपने फेसबुक पेज पर अपलोड नहीं किया। 25 फरवरी को उन्होंने राधा स्वामी डेरा ब्यास के बाबा पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पंजाबी सिंगर केएस मक्खन के अकाली दल जॉइन करने पर भी उन्होंने 24 फरवरी को अपने वीडियो में तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। नैन्सी सुखबीर बादल व बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ भी जमकर बोलती रही हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Aquant Earns The Solutions Partner With Certified Software Designation For Manufacturing AI
    Next Article
    WC controversy: Pak player fined after alleged misconduct with female hotel staff

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment