Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    क्रिकेटर कुलदीप की शादी में होगी 20 हजार की थाली:शादी का कार्ड राधा-कृष्ण थीम पर, सुनहरी नक्काशी में दिखी रजवाड़े जैसी झलक

    9 hours ago

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी करने जा रहे हैं। शादी में शामिल होने के लिए कानपुर से परिवार और रिश्तेदार मसूरी रवाना हो चुके हैं। यह शादी 14 मार्च (शनिवार) को मसूरी के आलीशान ‘वेलकम होटल द सेवॉय’ में होगी। इसके तीन दिन बाद यानी 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी। कुलदीप और वंशिका ने 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी। इस शादी का बजट 2 करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है। कुलदीप और वंशिका की शादी का खूबसूरत और शाही वेडिंग कार्ड भी सामने आया है। निमंत्रण पत्र की थीम राधा-कृष्ण पर आधारित है। इसकी बनावट, नक्काशी और उस पर उकेरी गई कलाकृतियां किसी शाही रजवाड़े का अहसास कराती हैं। कार्ड की कीमत करीब 2200 रुपये बताई जा रही है। वहीं, मेहमानों के लिए वेज और नॉनवेज दोनों तरह के व्यंजन रखे गए हैं। खाने की एक प्लेट की कीमत करीब 20 हजार रुपये है। शादी के कार्ड की PHOTOS… वेडिंग कार्ड की खासियतें… शाही अंदाज और बारीक नक्काशी कार्ड का बेस हल्के गुलाबी (पीच) रंग का है। इस पर बेहद बारीक फ्लोरल (फूल-पत्तियों) पैटर्न छपा है। कार्ड पर 'गोल्ड फॉयल वर्क' (सुनहरी नक्काशी) है। किनारों पर महल के गुंबदों और आकृतियों को उभारने के लिए सुनहरे रंग का इस्तेमाल किया है, जो इसे एक 3D और विंटेज लुक देता है। कार्ड के ऊपरी हिस्से पर एक शानदार गोल्डन लॉक (बकल) है, जिसके ऊपर गुलाबी फूलों की डिजाइन बनी है। कार्ड के बीचों-बीच आकर्षक कपल का चित्र उकेरा कार्ड के बीचों-बीच एक बेहद आकर्षक चित्र उकेरा है। इसमें एक शाही महल के झरोखे के सामने एक जोड़े को खड़े दर्शाया है। लाल और हरे रंग के पारंपरिक शाही लिबास में सजे इस जोड़े की झलक राधा-कृष्ण जैसी लग रही है। बैकग्राउंड में महल की जालीदार खिड़कियां और गुंबद हैं। वहीं, कार्ड के निचले हिस्से में प्रकृति का सुंदर चित्रण है- तालाब में खिले कमल के फूल और फव्वारे के पास बैठा एक मोर दिखाया गया है। अक्षर और निमंत्रण का संदेश कार्ड पर लिखे अक्षरों का चुनाव भी इसकी शाही थीम से मेल खाता है। सबसे ऊपर एक खूबसूरत गोल्डन विंटेज नेमप्लेट के आकार की डिजाइन में "कुलदीप और वंशिका" लिखा है। कार्ड के साथ एक निमंत्रण टैग भी जुड़ा है, जिस पर अंग्रेजी के 'k' और 'v' (कुलदीप और वंशिका) अक्षरों को मिलाकर एक 'लोगो' बनाया है, जो एक हार्ट शेप में खत्म होता है। इस पर अंग्रेजी में लिखा है- A Heartfelt Invitation From: मिस्टर. राम सिंह यादव, मिस्टर. कुलदीप सिंह यादव इसके ठीक नीचे उनके कानपुर स्थित निवास का पता- '381-D, डिफेंस कॉलोनी, जाजमऊ, कानपुर' और फोन नंबर लिखे हुए हैं। 20 हजार तक की थाली, कानपुरी और पहाड़ी व्यंजनों का फ्यूजन शाही शादी में क्रिकेट और राजनीति जगत के कई वीआईपी मेहमान शामिल हो सकते हैं। इसलिए खाने का मेन्यू भी बेहद खास रखा गया है। कुलदीप के करीबियों के मुताबिक, खाने में यूपी और उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कुलदीप कानपुर से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए मेन्यू में कानपुरी स्टाइल के जायकों के साथ पहाड़ी व्यंजनों का फ्यूजन तैयार किया गया है। अलग-अलग राज्यों से आने वाले मेहमानों को ध्यान में रखते हुए 10 से ज्यादा तरह के मेन कोर्स और डेजर्ट रखे गए हैं। होटल में एक समय के खाने (एक प्लेट) की कीमत करीब 20 हजार रुपए तक बताई जा रही है। शाही दावत- क्या होगा मेन्यू में… मेहमानों के लिए होटल के खास 'प्लैटिनम' और 'गोल्ड' मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें वेज और नॉनवेज दोनों तरह के लजीज व्यंजन शामिल होंगे। प्लैटिनम/गोल्ड नॉन-वेज मेन्यू की खास बातें- स्नैक्स: मेहमानों के लिए 4 तरह के वेजिटेरियन और 4 तरह के नॉन-वेजिटेरियन स्नैक्स परोसे जाएंगे (गोल्ड मेन्यू में 3-3 ऑप्शन होंगे)। सलाद और सूप: अलग-अलग ड्रेसिंग्स के साथ 8 तरह के प्रीमियम सलाद और 1 वेज व 1 नॉनवेज सूप का ऑप्शन रहेगा। मेन कोर्स: 2 नॉन-वेजिटेरियन डिशेज, 2 वेजिटेरियन डिशेज, 1 स्पेशल पनीर डिश, 2 तरह की दाल और 2 तरह के राइस आइटम परोसे जाएंगे। साथ ही तरह-तरह की भारतीय रोटियां होंगी। प्रीमियम बेवरेज मेन्यू… शादी के बार मेन्यू में देश-विदेश की सबसे महंगी और प्रीमियम शराब शामिल की गई है। 2 करोड़ के पार जाएगा शादी का बजट होटल पैकेज: 100 से अधिक मेहमानों और करीब 50 कमरों के लिए 2 दिन का बेस पैकेज 70 लाख रुपए (प्लस टैक्स) से शुरू हो रहा है। डेकोरेशन: होटल की सजावट का खर्च ही 25 से 30 लाख रुपए तक आएगा। प्रति प्लेट खर्च: खाने की एक प्लेट (थाली) की कीमत 4,500 से 5,000 रुपए (प्लस टैक्स) तय की गई है। थाली की कीमत 20 हजार तक हो सकती है। कुल एस्टीमेट: होटल बुकिंग, डेकोरेशन और अन्य खर्चों को मिलाकर 3 दिन के इस पूरे ग्रैंड इवेंट का खर्च 2 करोड़ रुपए के पार जाने का अनुमान है। मेहमानों का स्वागत और वेडिंग थीम… शादी में मेहमानों का स्वागत शाही और भव्य तरीके से किया जाएगा। वेडिंग डेकोरेशन में 'राजपूताना थीम' की झलक देखने को मिलेगी। इसमें महाराजाओं वाली खास छतरियां और मोर के डिजाइन वाले एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं। कुलदीप यदुवंशी हैं, इसलिए थीम में राधा-कृष्ण से जुड़े कुछ आध्यात्मिक और पारंपरिक एलिमेंट्स भी जोड़े जाने की चर्चा है। जिससे शादी को एक खास पर्सनल टच दिया जा सके।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Liban: au moins sept morts dans une nouvelle attaque à Beyrouth
    Next Article
    Iran-Israel War LIVE Updates: Explosions Heard In Dubai Amid Iran's Campaign In The Gulf

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment