Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    क्रिकेटर कुलदीप यादव का लखनऊ में रिसेप्शन:जडेजा-यशस्वी पहुंचे; जय शाह, कोहली-धोनी समेत 900 मेहमानों का आना संभव

    4 days ago

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का आज लखनऊ में रिसेप्शन है। रिसेप्शन में ICC चेयरमैन जय शाह, टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, शिखर धवन, रवींद्र जडेजा समेत 900 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। VVIP मेहमानों के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया है। राजनीति, उद्योग और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां भी रिसेप्शन में शामिल हो सकती हैं। परिवार के करीबियों ने बताया कि रिसेप्शन में कुलदीप की IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, बीसीसीआई और आईसीसी से जुड़े अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। ऑलराउंडर रविंद्र जेडजा और बैट्समैन यशस्वी जायसवाल लखनऊ आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई VVIP मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है। कुलदीप ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई थी। रिसेप्शन की तैयारियों और मेहमानों की तस्वीरें देखिए- अब शादी की 2 तस्वीरें देखिए- कुलदीप-वंशिका की रिसेप्शन पार्टी के पल-पल के अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में पढ़िए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Mumbai Indians IPL 2026 Ticket Sales: Phased Booking Revealed, Early Access For Select Fans
    Next Article
    China is Tight-Lipped on Trump’s Request to Delay His Xi Summit

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment