Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    क्रिकेटर कुलदीप यादव दुल्हन के साथ विंटेज कार से पहुंचे:वंशिका ने क्रीम कलर की स्टोन वाली साड़ी पहनी; लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन

    22 hours ago

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का लखनऊ में रिसेप्शन शुरू हो गया है। कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर होटल द सेंट्रम पहुंचे हैं। 1960 मॉडल की यह कार दिल्ली से मंगवाई गई है। कुलदीप और वंशिका ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। कुलदीप ने ब्लैक कलर का बंद गला सूट तो वंशिका ने क्रीम कलर की स्टोन वाली साड़ी पहनी है। कुलदीप ने 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई थी। रिसेप्शन में टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल पहुंच चुके हैं। शिखर धवन और रविंद्र जडेजा पत्नी के साथ आए हैं। होटल में उन पर फूलों की बारिश की गई। थोड़ी देर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रिसेप्शन में शामिल होंगे। उसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचेंगे। रिसेप्शन में 900 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। VVIP मेहमानों के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया है। रिसेप्शन और मेहमानों की तस्वीरें देखिए- अब शादी की 2 तस्वीरें देखिए- कुलदीप-वंशिका की रिसेप्शन पार्टी के पल-पल के अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में पढ़िए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘Police refused to help’: Indian-origin Sikh restaurateur speaks out after release amid ‘no halal’ row
    Next Article
    Guerre en Iran: Benjamin Netanyahu confirme la mort d’Ali Larijani, numéro 2 du régime iranien

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment