Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    क्रिकेटर राहुल चाहर ने फैशन डिजाइनर पत्नी से तलाक लिया:बोले- कम उम्र में शादी की, 15 महीने कोर्ट के चक्कर लगाए

    12 hours ago

    आगरा के रहने वाले क्रिकेटर राहुल चाहर ने फैशन डिजाइनर पत्नी इशानी जोहर से तलाक ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके इसकी पुष्टि की। राहुल ने लिखा- कम उम्र में शादी होने से वह खुद को और अपने जीवन की दिशा को पूरी तरह समझ नहीं पाए थे। पिछला 15 महीने अदालतों के चक्कर लगाते हुए बीते। राहुल ने ईशानी के साथ 9 मार्च, 2022 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। अब शादी के करीब 4 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है। वहीं, तलाक को लेकर अब तक ईशानी की ओर से कोई कमेंट नहीं आया है। अब पढ़िए राहुल चाहर ने क्या लिखा? 15 महीने कोर्ट के चक्कर लगाते हुए बीता राहुल चाहर ने 'X' पर लिखा- मैंने कम उम्र में विवाह किया, उस समय जब मैं स्वयं को, अपनी कीमत को और उस जीवन को पूरी तरह नहीं समझ पाया था, जिसे मैं वास्तव में बनाना चाहता था। इसके बाद ऐसे वर्षों का दौर आया, जिनकी मैंने कभी कल्पना नहीं की थी। पिछले 15 महीने अदालतों के चक्कर लगाते हुए बीते, जहां मैंने धैर्य, सहनशीलता और सत्य से मिलने वाली शक्ति को सीखा। आज मेरे जीवन का वह अध्याय औपचारिक रूप से समाप्त हो रहा है। विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला मेरे निर्णय के साथ खत्म हुआ है, जिसकी मुझे भारी कीमत चुकानी पड़ी। इसके साथ ही इस चरण को अंतिम रूप मिल गया है। मैं इस अध्याय को क्रोध या पछतावे के साथ नहीं, बल्कि स्पष्टता के साथ बंद कर रहा हूं। कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते। वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए होते हैं। मैं अब अधिक समझदार, अधिक आत्म-जागरूक और उस जीवन के प्रति आश्वस्त होकर आगे बढ़ रहा हूं, जिसे पाने का मैं हकदार हूं। अब जानिए क्रिकेटर राहुल चाहर के बारे में.. शादी में बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं राहुल चाहर और ईशानी की मुलाकात शादी से करीब 3-4 साल पहले कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। यहीं से दोनों की जान-पहचान शुरू हुई। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को कई साल तक डेट किया। फिर 9 मार्च, 2022 को गोवा में राहुल चाहर ने बेंगलुरु की फैशन डिजाइनर ईशानी से शादी की। इस शादी में कई क्रिकेटर, सेलिब्रिटी और दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। शादी के बाद दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करते थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों की तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। क्रिकेटर राहुल और दीपक चाहर चचेरे भाई राहुल चाहर भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के चचेरे और ममेरे भाई हैं। राहुल और दीपक की उम्र में 7 साल का अंतर है। दीपक बड़े हैं। दीपक चाहर के चाचा और उनकी मौसी ने आपस में शादी की है। इसके चलते उनकी मौसी ही उनकी चाची भी बन गईं। इसी वजह से राहुल उनके मौसी और चाचा के बेटे भी लगते हैं। राजस्थान में राहुल चाहर का जन्म हुआ था राहुल चाहर का जन्म 4 अगस्त 1999 को राजस्थान के भरतपुर में हुआ था। वह दाएं हाथ के लेग स्पिनर हैं। राहुल ने 16 साल की उम्र में 2016-17 रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। एक स्पिनर के रूप में उन्होंने जल्दी ही पहचान बना ली। राहुल ने भारत अंडर-19 और इंडिया ए टीम में जगह बनाई। घरेलू लिस्ट ए और टी20 टूर्नामेंट में वह लगातार राजस्थान के प्रमुख विकेट लेने वालों में शामिल रहे। साल 2025 में उन्होंने काउंटी चैम्पियनशिप के लिए खेलते हुए डेब्यू मैच में 8/51 का रिकॉर्ड प्रदर्शन किया, जो किसी भी गेंदबाज का 166 साल में सर्वश्रेष्ठ डेब्यू रिकॉर्ड था। राइजिंग पुणे सुपरजायंट से IPL में डेब्यू राहुल ने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट से आईपीएल डेब्यू किया। लेकिन 2018 में मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद उन्हें खास पहचान मिली। मुंबई के 2019 और 2020 के खिताबी सीजन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। बाद में पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपनी पकड़ मजबूत की। आईपीएल में वह करीब 80 मैचों में 75 विकेट ले चुके हैं और उनकी इकॉनमी लगभग 7.7 रही है। CSK ने इस साल राहुल चाहर को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। टीम ने राहुल को 5.20 करोड़ रूपए में खरीदा है। अंतरराष्ट्रीय करियर पर नजर राहुल ने 2019 में टी20 इंटरनेशनल और 2021 में वनडे में भारत के लिए डेब्यू किया। वनडे डेब्यू में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 3/54 का प्रदर्शन किया। अब तक उन्होंने एक वनडे और 6 टी20 मैच खेला है। उसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। ---------- ये खबर भी पढ़ें 'हम मुसलमान, सैनी से बेटी की शादी कैसे करते':संभल में पिता बोला- प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी थी, बेटे ने मार डाला ‘मेरी बेटी शिवम सैनी नाम के लड़के से प्यार करती थी। वह उससे शादी करना चाहती थी। गांववाले मेरा मजाक उड़ा रहे थे। इसके चलते मैं परेशान था। दो दिन पहले वह शिवम के साथ भाग गई। बाद में थाने पहुंची। वहां पंचायत हुई, तो बेटी हमारे साथ आने को राजी नहीं हुई। वह शिवम के साथ अमरोहा रिश्तेदारी में चली गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Affaire Epstein: qui est Leslie Wexner, l'homme à qui Jeffrey Epstein doit sa fortune?
    Next Article
    'We will be able to defend Ukraine' thanks to EU loan: Ambassador Vsevolod Chentsov • FRANCE 24

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment