Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    केरल में BJP की 39 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी:असम को लेकर मोदी ने उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की; शशि थरूर बोले- मैं CM फेस नहीं

    2 days ago

    केरल चुनाव को लेकर बीजेपी ने 39 कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। असम चुनाव को लेकर दिल्ली में BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को एक बैठक की। इसमें असम और पुडुचेरी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। बैठक में पीएम मोदी भी शामिल हुए। उधर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पुडुचेरी इलेक्शन पर मीटिंग की। इधर, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं। मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। सीएम चुने गए विधायकों में से होना चाहिए। पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनवा रहे पूर्व टीएमसी नेता हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) असेंबली चुनाव में 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दरअसल हुमायूं को पिछले साल टीएमसी से निकाल दिया गया था। वहीं, तमिलनाडु की पट्टाली मक्कल काची (PMK) पार्टी दो गुटों में बंटी हुई है। पार्टी के संस्थापक डॉ. एस. रामदास के बेटे डॉ. अंबुमणि के नेतृत्व वाला गुट AIADMK के नेतृत्व वाले NDA का हिस्सा बन गया। दूसरे गुट का नेतृत्व करने वाले जी.के. मणि ने कहा कि इसको लेकर हमने दो बार बैठक की। इस पर फैसला एक से दो दिन में किया जाएगा। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में मौजूदा विधायकों में से लगभग 70 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है। रिपोर्ट के अनुसार आधे से ज्यादा विधायक करोड़पति हैं। 132 विधायकों के हलफनामों की जांच ADR और केरल इलेक्शन वॉच के इस एनालिसिस में 132 मौजूदा विधायकों के हलफनामों की जांच की गई और पाया गया कि 92 विधायकों पर आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से 33 विधायकों, यानी 25 प्रतिशत ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है, जिनमें हत्या और हत्या के प्रयास से जुड़े आरोप शामिल हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं...
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Dhurandhar 2 The Revenge' Movie Review and Release Live Updates
    Next Article
    'Indian' In IPL Illegal? Kerala High Court Gives Final Verdict

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment