Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    काशी में जलती चिताओं की भस्म से होली:नरमुंड, चश्मा लगाकर आए संन्यासी, डमरू की गूंज, 3 लाख टूरिस्ट पहुंचे

    10 hours ago

    जलती चिताएं। रोते-बिलखते लोग। चिता की राख से होली खेलते साधु-संन्यासी। यह नजारा इस समय काशी के मणिकर्णिका घाट नजर रहा है। यहां आज मसाने की होली खेली जा रही है। कोई गले में नरमुंडों की माला डाले है, तो कोई डमरू की थाप पर नाचता दिखाई दे रहा है। संन्यासियों ने त्रिशूल लहराए। घाट पर जश्न के बीच से शवयात्राएं भी गुजरती रहीं। रंग और चिता की राख में सराबोर होकर विदेशी पर्यटक झूम रहे हैं। शनिवार को मसाने की होली का रंगोत्सव डमरू वादन से शुरू हुआ। डमरू की गूंज के बीच साधु-संन्यासी मणिकर्णिका घाट पहुंचे और पूजन किया। भस्म, रंग, गुलाल और अबीर बाबा मसान नाथ को अर्पित किए। इसके बाद जलती चिताओं के बीच भस्म की होली खेली। मसाने की होली खेलने के लिए 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालु और पर्यटक काशी पहुंचे हैं। आमतौर पर जिस चिता की राख से लोग दूरी बनाते हैं, आज उसी राख में लोग श्रद्धा और आस्था के साथ सराबोर नजर आ रहे हैं। मणिकर्णिका घाट से मसाने की होली की 5 तस्वीरें मसाने की होली के लाइव अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read More
    Previous Article
    Rejected Demands, AI-Use Halt, Warnings: All About Anthropic Vs Team Trump
    Next Article
    "Exercise Utmost Caution": India's Advisory For Its Nationals In Israel

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment