Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदू चार बच्चे पैदा करें:बेटियां IAS-IPS बनें, नाचने वाली नहीं; हिंदुओं को धर्म पर गर्व करना चाहिए

    13 hours ago

    कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने चाहिए। बेटियों आईएएस, आईपीएस, काली, दुर्गा बनों, पर इंस्टाग्राम की नाचने वाली मत बनो। उन्होंने कहा- हिंदुओं को धर्म पर गर्व करना चाहिए। सबके अपने-अपने विचार हैं, लेकिन सनातनियों को अपने धर्म पर चलना चाहिए। दूसरे धर्म वालों को अपनी सेवा करने दो। हिंदुओं में भगवानों की कमी नहीं है। अजमेर के पुष्कर में मीडिया से बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- घटते हिंदू और बढ़ते मजहबी से देश बर्बादी की स्थिति में जा रहा है। यह वैश्विक विषय है। भारत के लिए बहुत बड़ा मुद्दा है। धर्मांतरण के कारण आर्थिक तंगी, अशिक्षा और अंधविश्वास हैं। आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए अमीरों को गरीबों का सपोर्ट करना चाहिए। अंधविश्वास मिटाने के लिए भक्ति जरूरी है। अशिक्षा की समस्या दूर करने के लिए शिक्षा मिलनी चाहिए। मंच पर फर्श पर ही बैठीं वसुंधरा धीरेंद्र शास्त्री पुष्कर में हनुमंत कथा कर रहे हैं, जो तीन दिन तक चलेगी। आज कथा की शुरुआत आरती से हुई। धीरेंद्र शास्त्री की कथा में डिप्टी सीएम दीया कुमारी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी पहुंचीं। कथा के बीच में धीरेंद्र शास्त्री को प्रणाम किया। फिर मंच पर फर्श पर ही बैठ गईं। देखिए, कथा से जुड़ी PHOTOS…
    Click here to Read More
    Previous Article
    NCP विधायक बोले-अजित पवार का राजीव गांधी जैसा मर्डर:पूछा-क्या कैप्टन सुमित कपूर सुसाइड बॉम्बर बनकर आए थे? क्रैश के बाद महाराष्ट्र शांत कैसे ?
    Next Article
    THIS Malayalam film to clash with Toxic & Dhurandhar 2

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment