Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ‘खिलाड़ियों को बलि का बकरा न बनाएं’:मोहम्मद आमिर की PCB पर तीखी टिप्पणी, चेयरमैन मोहसिन नकवी को भी दी चेतावनी

    9 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए (16.28 लाख भारतीय रुपए) का जुर्माना लगाया है। इस पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बोर्ड की कड़ी आलोचना की है। खिलाड़ियों को बलि का बकरा न बनाए पाकिस्तानी शो ‘हारना मना है’ में बोलते हुए आमिर ने PCB की आलोचना की और चेयरमैन मोहसिन नकवी को खिलाड़ियों को बलि का बकरा न बनाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सेलेक्टर्स और प्रशासनिक अधिकारियों को भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और उन पर दोगुना जुर्माना लगाया जाना चाहिए। खिलाड़ियों को बार-बार बलि का बकरा बनाना बंद करो आमिर ने कहा, अगर जुर्माना ही समाधान है तो सेलेक्टर्स और प्रशासन पर लगाओ। खिलाड़ियों ने खुद को नहीं चुना। खिलाड़ियों को बार-बार बलि का बकरा बनाना बंद करो। यह असली समाधान नहीं है। आमिर ने यह भी कहा कि अगर PCB कुछ खिलाड़ियों से नाराज है तो उन्हें जुर्माना लगाने की बजाय टीम से बाहर कर देना बेहतर संदेश होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कम से कम दो साल घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके वापसी का मौका दिया जाना चाहिए। किसी खिलाड़ी के लिए टीम से बाहर होना ही सबसे बड़ी सजा होती है। भारत के मैच के बाद लगा दिया था जुर्माना पाकिस्तानी फैंस के साथ बोर्ड अधिकारी भी टीम के प्रदर्शन से बेहद नाराज हैं। भारत के खिलाफ मैच हारने के बाद ही हर पाकिस्तानी खिलाड़ी पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया गया था। PCB ने कहा कि अगर अच्छे प्रदर्शन पर इनाम मिलता है, तो खराब प्रदर्शन पर सजा भी मिलेगी। भारत से हार के तुरंत बाद टीम को यह फैसला बता दिया गया था। श्रीलंका पर जीत के बावजूद बाहर हुआ पाकिस्तान पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ मुश्किल से जीत दर्ज की। इसके बाद USA को हराया। श्रीलंका की परिस्थितियों और स्पिन गेंदबाजों के दम पर भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन टीम 61 रन से हार गई। पाकिस्तान फिर नामीबिया को आखिरी मैच हराकर सुपर-8 स्टेज में पहुंचा। सुपर-8 स्टेज में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश में धुल गया। इंग्लैंड ने करीबी मुकाबला हरा दिया। इसके बाद सेमीफाइनल की उम्मीदें दूसरे मैचों के नतीजों पर टिक गईं। श्रीलंका पर करीबी जीत के बावजूद रन रेट खराब रहा। इस कारण न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया और पाकिस्तान बाहर हो गया। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ------------------------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पाकिस्तान की वर्ल्डकप टीम के प्लेयर्स पर 50-50 लाख जुर्माना:टीम के खराब प्रदर्शन से PCB नाराज, बोला- हारने की सजा मिलनी चाहिए टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड अपने खिलाड़ियों से जुर्माना वसूलने वाला है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए (16.28 लाख भारतीय रुपए) का जुर्माना लगाया गया। बोर्ड अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अब खिलाड़ियों को आर्थिक फायदा केवल अच्छे प्रदर्शन के आधार पर ही मिलेगा। पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    La Liga: Real Madrid lose again as FC Barcelona widen gap at top of table
    Next Article
    ईरान जंग की 32 PHOTOS:हमलों के बीच UAE के राष्ट्रपति दुबई के मॉल में घूमते दिखे; ईरान के 500 साल पुराने महल पर हमला

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment