Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लक्की ओबरॉय मर्डर, 5 गोलियां निकलीं:जालंधर में गुरुद्वारे से लौटते वक्त शूटर ने फायरिंग की; गैंगस्टर जोगा ने ली जिम्मेदारी; आज अंतिम संस्कार

    3 weeks ago

    पंजाब के जालंधर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के 24 घंटे में कोई खुलासा नहीं हो पाया। मर्डर की जिम्मेदारी गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने पोस्ट डालकर ली। इसमें मर्डर का कारण खालसा कॉलेज की प्रधानगी को बताया गया। DGP गौरव यादव ने खुद जालंधर आकर अधिकारियों से बात की और गैंगस्टरों तक हथियार पहुंचने में पाकिस्तानी लिंक बताया। पुलिस ने परिवार के बयानों पर पुलिस स्टेशन डिवीजन-6 में FIR दर्ज की है। लक्की ओबरॉय को 6 फरवरी की सुबह साढ़े 7 बजे गोलियां मारी गईं। रात 8 बजकर 57 मिनट पर पोस्टमॉर्टम हुआ। शरीर से 5 गोलियां निकाली गईं। 1 गोली गले में राइट साइड, 2 पेट में राइट साइड और 2 छाती में लगी थीं। लक्की राजनीति में होने के साथ रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे। 43 साल के ओबरॉय के घर में उनकी मां, पत्नी, 2 बेटियां और 1 बेटा है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद डेडबॉडी को किशनपुरा स्थित श्मशान घाट के फ्रीजर में रखवा दिया है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ओबरॉय आम आदमी पार्टी से जालंधर कैंट में वार्ड-35 के हलका इंचार्ज थे। 27 जनवरी को उन्होंने बर्थडे मनाया था। अब विस्तार से पढ़िए सुबह से रात तक क्या हुआ… पुलिस ने शुरुआती जांच में किए 4 अहम खुलासे… हत्या के पीछे की 3 वजह… 27 जनवरी को बर्थडे सेलिब्रेट, 5 को लास्ट पोस्ट… अब पढ़िए किस नेता ने क्या कहा…. ---------- ये खबरें भी पढ़ें: AAP नेता लक्की की 9 मिनट में हत्या:परफेक्ट प्लानिंग, टारगेट का वेट, दोनों हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग; मर्डर की मिनट टु मिनट डिटेल जालंधर में गुरुद्वारा मॉडल टाउन के बाहर आप नेता लक्की ओबरॉय की हमलावर ने लगभग 9 मिनट में ही हत्या कर दी। हमलावर युवक स्कूल पर 6 बजकर 27 मिनट 14 सेकेंड पर आए और गोलियां मारकर 7 बजकर 36 मिनट पर निकल गए। गुरुद्वारा के बाहर की CCTV फुटेज में सारा घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ है (पढ़ें पूरी खबर) मारे गए AAP नेता ने 11 दिन पहले मनाया बर्थ-डे:लक्की को आज धार्मिक यात्रा पर रवाना करनी थीं 2 बसें, आधे घंटे पहले मर्डर पंजाब के जालंधर में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय ने 11 दिन पहले ही अपना बर्थडे मनाया था। इस मौके पर मॉडल टाउन की शॉपकीपर एसोसिएशन ने केक काटकर उन्हें बधाई दी थी और उनकी 100 साल उम्र की कामना की थी (पढ़ें पूरी खबर) जालंधर में AAP नेता का सिद्धू मूसेवाला स्टाइल में मर्डर: थार गाड़ी में ही गोलियां मारीं; पंजाब में 4 में साल हुए बड़े कत्ल केसों के बारे में जानिए जालंधर में आम आदमी पार्टी नेता (AAP) की हत्या मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की स्टाइल में की गई। मूसेवाला को भी हमलावरों ने थार में ही कत्ल किया था। इस केस में फर्क इतना है कि मूसेवाला की चलती थार रोकी गई थी जबकि यहां थार में बैठते ही AAP नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या कर दी गई। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read More
    Previous Article
    MP के 11 शहरों में पारा 10°C से नीचे:UP के 11 जिलों में कोहरा; हिमाचल-उत्तराखंड में 9 फरवरी से बारिश-बर्फबारी के आसार
    Next Article
    In Talks, Trump Won’t Allow Iran to Have Any Enriched Uranium

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment