Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लोकसभा में राहुल का भाषण शुरू:रिजिजू बोले- कांग्रेस सांसदों ने बिरला को गालियां दीं, प्रियंका सहित 20-25 नेता चैंबर में घुसे

    17 hours ago

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुसकर उनसे गालीगलौज किया। रिजिजू ने बजट सत्र के 11वें दिन संसद में जाते समय मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि करीब 20-25 कांग्रेस सांसद ओम बिरला के चैंबर में घुस गए और उनके साथ बदसलूकी की। उन्हें गालियां दीं। इस दौरान प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के कई सीनियर नेता भी थे, लेकिन उन्होंने किसी को रोकने की कोशिश नहीं की। इस बीच, ANI ने लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के हवाले से दावा किया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने की मांग करने वाले अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में कई खामियां पाई गई हैं। नोटिस में कई जगह फरवरी 2025 लिखा है। नियमों के अनुसार नोटिस खारिज किया जा सकता था। लेकिन स्पीकर ने सचिवालय को नोटिस में मौजूद खामियों को दूर करने और आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। विपक्ष ने स्पीकर को हटाने का नोटिस दिया, इस पर 120 साइन बता दें कि विपक्ष ने मंगलवार को ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किया था। इसमें 120 सांसदों के साइन हैं। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को चर्चा हो सकती है। 13 फरवरी को बजट सत्र के पहले सेशन का आखिरी दिन है। इसके बाद 8 मार्च से सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी। जब तक अविश्वास प्रस्ताव पर सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक ओम बिरला लोकसभान की कार्यवाही की अध्यक्षता नहीं करेंगे। अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद ही वह स्पीकर की चेयर संभालेंगे। संसद में बजट सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    भास्कर अपडेट्स:रितु तावड़े बनीं मुंबई की मेयर, शिवसेना के संजय घाड़ी डिप्टी मेयर चुने गए
    Next Article
    Annular solar eclipse to occur on February 17, 2026

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment