Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लोकसभा में विपक्ष का हंगामा:'देश को बचाना है, मोदी को हटाना है' के नारे लगाए; आज स्पीकर बिरला के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा संभव

    17 hours ago

    संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में विपक्षी सांसद नारेबाजी कर रहे हैं। विपक्ष ने ‘देश को बचाना है, मोदी को हटाना है, मोदी सरकार सेम-सेम, ’वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे लगाए। चुनाव आयोग पर वोट की दलाली करने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। आज लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ विपक्ष के ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’ पर चर्चा संभव है। सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’ लाने की तैयारी है। इसका ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। अगले हफ्ते प्रस्ताव पेश किया जाएगा। सत्र के पहले दिन राज्यसभा-लोकसभा में विपक्ष ने अमेरिकी-इजराइल और ईरान जंग के हालातों और भारत पर इसके असर पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा किया। देश के ऊर्जा संकट पर चर्चा की मांग की। केंद्रीय संसदीय मंत्री किरिन रिजिजू ने कहा- स्पीकर के खिलाफ मोशन विपक्ष के मोशन पर चर्चा के लिए हम तैयार हैं, वे चर्चा करें, लेकिन विपक्ष दूसरा मोशन ले आया है, जिसका विदेश मंत्री ने दोनों सदनों में बहुत अच्छे से जबाव दिया है। लोकसाभ में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी को ब्लैकमेल किया जा रहा है। उनके पास भारतीय जनता के हितों को बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मेरी बात याद रखिए, वे संसद में नहीं आएंगे। वेस्ट एशिया पर संकट जयशंकर बोले- हम शांति और बातचीत से समाधान के पक्ष में विदेश मंत्री ने सोमवार को पहले राज्यसभा में और फिर लोकसभा में गल्फ देशों से भारतीयों की वापसी और एनर्जी संकट को लेकर तैयारियों के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि इस समय ईरान की लीडरशिप से कॉन्टैक्ट मुश्किल है, लेकिन भारत शांति और बातचीत के पक्ष में है। राज्यसभा में जब जयशंकर संबोधन दे रहे थे तब विपक्ष ने राज्यसभा का वॉक आउट किया। लोकसभा में उनके संबोधन के दौरान विपक्ष ने वी वॉन्ट डिस्कशन के नारे लगाए, खबू हंगामा किया। चेयर के बार-बार बोलने पर भी विपक्षी सांसद शांत नहीं हुए थे। पूरी खबर पढ़ें… राहुल गांधी बोले- मेरी बात याद रखिए, पीएम मोदी संसद नहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा- पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध हमारी अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है, लेकिन हमारे कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री में इस पर चर्चा करने का साहस नहीं है। शेयर बाजार गिर रहा है, LPG की कीमतें बढ़ रही हैं और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच रही हैं। इसका सीधा असर आम आदमी, घरेलू बजट और छोटे व मध्यम व्यवसायों पर पड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को ब्लैकमेल किया जा रहा है। उनके पास भारतीय जनता के हितों को बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। मेरी बात याद रखिए, वे संसद में नहीं आएंगे। संसद की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट को जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं.…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Opinion: Opinion | Why US Strikes On Iran Will Harden North Korea's Nuclear Resolve
    Next Article
    किसान की बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी:सोनीपत में युवाओं ने कहा- राहुल भाई राम राम; गाड़ी से उतरते हुए मोबाइल गिरा

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment