Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लखनऊ के इकाना में खेलेंगे विराट कोहली:22 अप्रैल को आरसीबी से मुकाबला, छह अक्टूबर को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच

    8 hours ago

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में IPL 2026 में पहले फेज के दो मैच और दूसरे फेज का एक मैच खेला जाएगा। बीसीसीआई की तरफ से जारी दूसरे फेज के शेड्यूल में 22 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु (RCB) से लखनऊ सुपर जॉयंट्स का मैच खेला जाना है। जबकि 1 अप्रेल को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स का मैच होगा। इसके साथ ही 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉयंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच में मैच खेला जाना है। वहीं, बीसीसीआई की तरफ से बृहस्पतिवार जारी जानकारी के मुताबिक भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूब को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह इकाना स्टेडियम में दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। कोहली के साथ में खेलते नजर आएंगे गिल 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉयंट्स सीजन का पहला मैच अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स के साथ में खेलेगी। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल की तरफ से इसकी तैयारी की जा रही। 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉयंट्स से गुजरात टाइटंस के कप्तन शुभमन गिल की टीम भिड़ती हुई नजर आएगी। 22 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु की टीम विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ियों के साथ में मैच खेलती हुई नजर आएगी। वहीं, IPL 2026 में इकाना स्टेडियम में फिलहाल कुल 7 मैच होने की संभावना है। इसमें से 3 के शेड्यूल बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए हैं,जबकि अन्य के शेड्यूल जल्द जारी किए जाएंगे। रोहित शर्मा ने इकाना में जड़ी है सेंचुरी छह नवंबर 2018 को दोनों टीमों के बीच टी-20 मुकाबला खेला गया था। यह इकाना स्टेडियम की मेजबानी में खेला गया पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। इस मुकाबले में रोहित शर्मा के धमाकेदार शतक (111 रन) की बदौलत टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 71 रन के बड़े अंतर से मात दी थी। इकाना स्टेडियम में वेस्टइंडीज को खेलने का खासा अनुभव रहा है। टीम ने यहां वर्ष 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ यहां एकमात्र टेस्ट मैच में जीतने के अलावा वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। हालांकि तीन मैचों की टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज को अफगानिस्तान के खिलाफ 1-2 की हार का सामना करना पड़ा था।
    Click here to Read More
    Previous Article
    CM यादव के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी,9 मौतें:छिंदवाड़ा में 30 से ज्यादा घायल; एक का हाथ कटकर अलग, कई के सिर फूटे
    Next Article
    The price we attach to greatness

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment