Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लखनऊ में पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, बैरिकेडिंग पर चढ़े...VIDEO:सांसद समेत 300 कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट; अखिलेश बोले- एक पुलिसवाले के सामने 50 लोग खड़े हो जाओ

    18 hours ago

    लखनऊ में मंगलवार को कांग्रेस ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प हो गई। जमकर धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधायक आराधना मिश्रा मोना समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। 1 घंटे तक गहमागहमी का माहौल रहा। 1000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को रोकने में पुलिसवालों के पसीने छूट गए। RAF और PAC के 500 से ज्यादा जवानों ने किसी तरह सभी को उतारकर बस में ठूंस-ठूंसकर भरा और ईको गार्डन ले गए। अजय राय बैरिकेडिंग से उतरने लगे तो उनका पैर फिसल गया। वे लड़खड़ा गए। पुलिसवालों ने उन्हें संभाला। दरअसल, अजय राय ने सोमवार को मनरेगा, शंकराचार्य और माता अहिल्याबाई होल्कर मुद्दे को लेकर विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। इस समय विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। कांग्रेस ऑफिस को छावनी में बदल दिया। ट्रकों में भरकर PAC और RAF के जवान पहुंचे। बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया समेत प्रदेशभर के 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। जो लखनऊ के लिए रवाना हुए थे, पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और लौटा दिया। रायबरेली में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी की पुलिस से नोकझोंक हुई। उन्होंने इंस्पेक्टर से कहा- आप भाजपा के नाम पर गुंडई कर रहे। हरदोई में रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस के 8 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। गौतमबुद्ध नगर के कांग्रेसी गाजियाबाद स्टेशन से ट्रेन पकड़कर लखनऊ पहुंच गए। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- अगर आप प्रोटेस्ट करते हैं, तो तैयारी के साथ करें। अगर एक पुलिसवाला डंडा लेकर आता है, तो 50 लोग एक साथ खड़े होने चाहिए। नहीं तो आप डंडा झेलेंगे। हर प्रोटेस्ट ऑर्गनाइज्ड और तैयार होना चाहिए। कांग्रेस के प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए- 1 साल पहले विधानसभा घेराव के दौरान कार्यकर्ता की हुई थी मौत 1 साल पहले विधानसभा घेराव करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई थी। अजय राय ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उन्हें पीटा था। बेहोशी की हालत में प्रभात को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read More
    Previous Article
    Dalal Street Ends In Green As Sensex Closes Above 83,400, Nifty Tests 25,700
    Next Article
    विधानसभा घेरने निकले कांग्रेस नेताओं पर बरसाई लाठियां:पुलिस ने पानी की बौछार की; अमीन पठान बोले- कार्यकर्ताओं को चोट आई

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment