Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लुधियाना में मकान मालिक से तंग महिला का सुसाइड:मरने से पहले बोली- मेरी नहाते VIDEO बनाई, ब्लैकमेल कर कहा- मेरे साथ सो जाओ

    17 hours ago

    लुधियाना में महिला ने मकान मालिक की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। उसने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने मकान मालिक पर लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना देने के आरोप लगाए। महिला ने पति को 3 मिनट 13 सेकेंड का वीडियो भेजा, जिसमें उसने कहा- मकान मालिक ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया था। उसे वायरल करने की धमकी देकर वह 50 हजार रुपए मांग रहा है। पैसे न देने पर कहता है कि या मेरे साथ सो जाओ या फिर पैसे दो। महिला ने कहा- मैं अब नहीं जी सकती, सॉरी जी। मैं अब आपका साथ यहीं पर छोड़कर जा रही हूं। इससे ज्यादा नहीं जी सकती। हमने कई बार अपना घर चेंज करने की कोशिश की, लेकिन आपने हमारी बातों का कभी विश्वास नहीं किया। वह इसी चीजों का फायदा उठाता गया। मृतका की पहचान रोजी (32) के रूप में हुई। परिवार के अनुसार, रोजी का पति 5 महीनों से रोजगार की तलाश में विदेश गया हुआ है। रोजी का एक बेटा और एक बेटी है, जिनकी पूरी जिम्मेदारी रोजी के कंधों पर थी। घटना 9 फरवरी की है, लेकिन महिला का वीडियो आज (11 फरवरी को) सामने आया है। पहले जानिए, महिला ने वीडियो में क्या-क्या कहा… अब जानिए पिता ने क्या कहा… घटना जगीरपुर स्थित सुरजीत कॉलोनी की 9 फरवरी की है। मृतका रोजी के पिता पालाराम ने बताया कि 9 फरवरी को उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी ने फंदा लगा लिया है और उसकी मौत हो चुकी है। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो रोजी के ससुरालियों ने बताया कि उसने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। हमेशा बच्चों की बातें खुशी से करती थी। पिता ने बताया कि मौत से कुछ समय पहले रोजी ने एक वीडियो बनाई थी, जिसमें उसने साफ तौर पर मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर मकान मालिक सतनाम उर्फ टिक्का को जिम्मेदार ठहराया। मरने से पहले रोजी ने कहा कि किस तरह वह लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग सह रही थी। मकान मालिक और उसकी पत्नी पर केस दर्ज जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि घटना 9 फरवरी की है। रोजी का पोस्टमॉर्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया और शव परिवार के हवाले कर दिया गया है। टिब्बा थाना पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और धारा 3(5) (साझा इरादा) के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में मकान मालिक सतनाम उर्फ टिक्का और उसकी पत्नी पुष्पा को नामजद किया गया है। पुलिस दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Credit Kahin Kam Nahin': Nirmala Sitharaman Says No State Shortchanged In Budget
    Next Article
    Ex-Google CEO Eric Schmidt, 70, Sparks Dating Rumours With 27-Year-Old German Model: Report

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment